दर्दनाक हादसे में भाई सहित दो बहनों की मौत, एक अन्य घायल

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा दो क्षेत्र के परी चौक पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। शुक्रवार की सुबह एक बाइक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी। जिसमें बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए जिनको नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने इलाज के दौरान दो बहनो साहित एक भाई को मृत घोषित कर दिया। वही एक अन्य का इलाज अस्पताल में चल रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के शवो का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

दरअसल, शुक्रवार की तड़के कुलेसरा निवासी सुरेंद्र सिंह बीटा दो थाना क्षेत्र के अंतर्गत परी चौक से एक शादी समारोह से वापस अपने घर जा रहे थे तभी परी चौक पर अचानक एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को रौंदते हुए फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से सभी को अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उपचार के दौरान भाई-बहन सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल है जिसे अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरेंद्र सिंह ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक तीन थाना क्षेत्र के कुलेसरा गांव का रहने वाला हैं। सुरेंद्र सिंह शुक्रवार तड़के लगभग 2 बजे अपनी बाइक स्प्लेंडर से कासना से शादी समारोह से वापस अपने गांव कुलेसरा जा रहा था। बाइक पर सुरेंद्र सिंह (उम्र 28 वर्ष), उसकी बहन शैली (उम्र 26 वर्ष), व अंशु (उम्र 14 वर्ष) तथा अंशु की सहेली सिम्मी सवार थी। जब वह परी चौक पहुचे तभी ब्रेकर से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। घायल अवस्था में सभी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां पर इलाज के दौरान सुरेंद्र सिंह, शैली और अंशु को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि सिम्मी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, एकतरफा प्यार में पागल आशिक ने दिया था वारदात को अंजाम

पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी इसके बाद मौके पर पहुँच गए। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जहां से शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment