यमुना में नहाने गए जीजा-साले की डूबने से मौत, परिवार में मातम का माहौल

Sanchar Now
3 Min Read

नोएडा के गांव असगरपुर के रहने वाले दो युवकों की यमुना नदी में नहाने के दौरान डूब कर मौत हो गई है। घटना का शिकार बने दोनों युवक आपस में जीजा और साले थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद करने के लिए रविवार देर रात गोताखोर बुलाए। जिसके बाद पुलिस ने दोनों शव को बरामद कर लिया है। साथ ही उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जाता है कि दोनों युवक शराब के नशे में ​थे। तभी नदी में नहाने के दौरान वह हादसे का शिकार हो गए।

परिजनों ने किया था ढ़ूंढ़ने का प्रयास

बता दें कि नोएडा की सेक्टर-126 थाना इलाके के असगरपुर गांव में परिवार के साथ रहकर मजदूरी करने वाले 22 वर्षीय राजकुमार और 18 वर्षीय उसका साला शिवम रविवार की शाम शराब पीकर यमुना नदी में नहाने चले गए थे। लेकिन काफी देर तक जब घर नहीं लौटे तो परिवार वालों ने यमुना नदी पर पहुंचकर दोनों को काफी देर तक तलाशा जिसमें यमुना नदी के किनारे दोनों के कपड़े और चप्पल पड़ी मिली। दोनों का पता नहीं लगने पर परिवार वालों ने अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस में अपने स्तर से दोनों को तलाश करने का काफी प्रयास किया लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो देर रात गोताखोरों को बुलाया गया।

नोएडा में रहकर करते थे मजदूरी 

गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव को बरामद कर लिया है। सेक्ट-126 थाना प्रभारी अजय सिंह चाहर ने बताया कि दोनों युवक आपस में जीजा और साले थे। 22 वर्षीय राजकुमार हरदोई का मूल रूप से रहने वाला है, जबकि 18 वर्षीय शिवम मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। दोनों यहां नोएडा में रहकर मजदूरी करते थे। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों का कहना है कि दोनों ने देर रात शराब पी ली थी। जिसके बाद वह नदी में नहाने गए थे। नहाते समय ज्यादा गहराई में जाने की वजह से उनकी मौत हो गई है। फिलहाल दोनों युवकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पढ़ें  नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment