भाई ने अश्लील वीडियो देख किया बहन का रेप, फिर गला दबाकर की हत्या, अब ऐसे हुआ खुलासा

Sanchar Now
2 Min Read

कासगंज: जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. सगे भाई ने रिश्तों को कलंकित कर अपनी नाबालिग बहन के साथ न केवल दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, बल्कि राज खुलने के डर से उसकी गला दबाकर हत्या भी कर दी और फरार हो गया. सोमवार को पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

मामला पटियाली कोतवाली क्षेत्र का है. विगत 3 फरवरी 2024 की आधी रात घर में सोई अपनी 17 वर्षीय बहन के साथ 19 वर्षीय भाई ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इस बात का पता किसी को लग न जाए, इस डर से उसने अपनी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी. इस बात का खुलासा आरोपी ने गिरफ्तार होने के बाद पुलिस पूछताछ में किया.

पटियाली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि इस पूरे मामले में किशोरी के चाचा ने 4 फरवरी 2024 को अपने भतीजे के खिलाफ तहरीर दी थी. तभी से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी. आज आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके पिता की एक साल पहले ही मौत हो चुकी है. वह अपनी मां और बहन के साथ गांव में ही दूसरे मकान में रहता है.

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसकी मां विगत 3 फरवरी को उसके फूफा के यहां गई थी. घर में वह और उसकी बहन थी. मोबाइल में अश्लील वीडियो देखने के बाद उसने अपनी बहन के साथ दुष्कर्म किया. बहन किसी को बता न दे, इस बात के डर से उसने बहन की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल बरामद किया है. मोबाइल से पुलिस ने अश्लील वीडियो भी बरामद किए हैं. फिलहाल, आरोपी को पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है.

पढ़ें  कर्ता के प्रति कृतज्ञता का भाव सनातन का पहला संस्कार: CM Yogi
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment