बागपत: भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, जीजा के सिर में गोली मारी, नहर किनारे मिली लाश

Sanchar Now
3 Min Read

उत्तर प्रदेश के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाे साले पर अपने ही जीजा की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। मृतक की पहचान सोनू के रूप में हुई है, जिसकी लाश नहर किनारे खून से लथपथ हालत में मिली। सिर पर बेहद करीब से गोली मारी गई थी।

साले के साथ निकला था सोनू

मूल रूप से किदवई नगर, बड़ौत निवासी सोनू रोज की तरह घर पर था, जब उसका साला मोहन उसे मिलने आया। दोनों बाइक पर कहीं गए। परिजनों को लगा कि किसी पारिवारिक काम से गए होंगे, लेकिन कुछ घंटों बाद खबर आई कि सोनू की लाश नहर के पास मिली है।

घटना के बाद परिवार में मचा कोहराम

सोनू की लाश देखकर परिजन और पुलिस दोनों दंग रह गए। सिर पर बेहद नजदीक से गोली मारी गई थी। एक हाथ में कलावा बंधा हुआ था, जिससे उसकी पहचान हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत छानबीन शुरू की।

पति-पत्नी में चल रहा था विवाद, साले पर शक

परिवार का कहना है कि सोनू और उसकी पत्नी के बीच काफी समय से झगड़ा चल रहा था। मृतक के परिजन का आरोप है कि साले मोहन और सास ने मिलकर साजिश रची। सोनू की बहन ने भी साफ कहा कि उसका भाई उसी मोहन के साथ गया था।

सोनू के पिता सुखमाल ने बताया कि साला मोहन ही उसे बाइक पर लेकर गया था। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि दोनों के बीच कोई पुराना विवाद सुनने में नहीं आया था। केवल पति-पत्नी के बीच तनाव था, जिसकी वजह से धमकियां भी मिल चुकी थीं।

पढ़ें  मनीष सिसोदिया दिवाली से पहले जा सकेंगे घर, धनतेरस पर मिली बड़ी खुशखबरी

पुलिस को दिखा साजिश का शक

मौके पर पहुंचे एएसपी प्रवीण सिंह चौहान ने खुद जांच की और क्राइम सीन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि हत्या बेहद नफरत और गुस्से के साथ की गई है। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और एक महिला सहित एक युवक को हिरासत में लिया गया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment