शर्मनाक: बहन को झाड़ियों में ले जाकर भाई ने किया दुष्कर्म, पीड़िता को खुद छोड़ा घर और हो गया फरार

Sanchar Now
2 Min Read

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून में रिश्तों को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है. यहां संगे भाई ने ही अपनी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म किया है. मामला कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र का है, जहां रुड़की से बहन को देहरादून में चाची के घर छोड़ने आए सगे भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद आरोपी भाई पीड़िता को चाची के घर छोड़ कर फरार हो गया.

पीड़िता की मां की तहरीर पर कोतवाली पटेल नगर में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है. मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी गई है. पीड़िता की मां ने पुलिस को जो शिकायत दी है, उसके मुताबिक उनकी 17 साल की बेटी अपने बड़े भाई के साथ 10 से 12 दिन पहले रुड़की से देहरादून अपनी चाची के घर रहने के लिए आए थे.

आरोप है कि 20 मार्च बुधवार को दिन में आरोपी अपनी नाबालिग बहन को चाची के यहां से मुस्लिम बस्ती ले जाने की बात कहकर अपने साथ ले गया था. इसके बाद आरोपी नाबालिग बहन को शिमला बाईपास रोड पर पेट्रोल पंप के पास झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया.

इसके बाद आरोपी रात को करीब 12 बजे चाची के घर पहुंचा और अपनी नाबालिग बहन को चाची के यहां छोड़कर फरार हो गया. उसके बाद नाबालिक बेटी ने अपने परिजनों को पूरी आपबीती बताई. कोतवाली पटेल नगर प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी.

पढ़ें  बिजली उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा भार, 27 प्रतिशत की बढ़त; उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग को जल्द भेजा जाएगा प्रस्ताव
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment