लिव इन में रह रही महिला की निर्मम हत्या: बांके से चेहरे पर कई प्रहार, आंखें निकालीं, अर्धनग्न हालत में मिला शव

Sanchar Now
3 Min Read

बरेली : बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में लिव इन में रह रही एक महिला की हत्या कर दी गई. प्रेमी ने ही धारदार हथियार से वार कर वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद लाश को कमरे में बंदकर फरार हो गया. घटना की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. महिला की मां की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगंगानगर योजना के सेक्टर 7 में जोगेंद्र यादव अपनी 30 साल की प्रेमिका के साथ किराए के मकान में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था. दोनों 6 साल के एक-दूसरे के संपर्क में थे. महिला शनिवार को जोगेंद्र के साथ अपनी सहेली के घर गई थी. वहां पार्टी चल रही थी. यहां किसी बात को लेकर जोगेंद्र का प्रेमिका से विवाद हो गया. दोनों में जमकर झगड़ा हुआ. महिला की सहेलियों ने दोनों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया.

इसके बाद महिला प्रेमी के साथ रामगंगानगर चली आई. कुछ समय बाद कैंट थाना क्षेत्र के रहने वाली सहेली महिला से मिलने उसके कमरे पर पहुंची.इस दौरान दरवाजा बाहर से बंद था. कुछ संदिग्ध लगने पर सहेली अंदर दाखिल हुई तो कमरे में महिला की खून से लथपथ लाश पड़ी थी. धारदार हथियार से वारकर उसकी हत्या कर दी गई थी.

इसके बाद सहेली ने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. महिला की मां ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 10 साल पहले हुई थी. एक बेटी होने के बाद पति-पत्नि में विवाद हो गया. इसके बाद दोनों अलग-अलग हो गए.

पढ़ें  96 घंटे, 150 बारातियों से पूछताछ… बच्ची को रसगुल्ला का लालच देकर रेप करने वाला ‘मामा’ गिरफ्तार

इसके बाद उनकी बेटी जोगेंद्र में संपर्क में आ गई. दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे. जोगेंद्र ने ही बेटी की हत्या की है. क्षेत्राधिकारी हाईवे नितिन कुमार ने बताया कि लाश पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान थे. आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment