नवी मुंबई की महिला की निर्मम हत्या का खुलासा, दो आरोपी को यूपी एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ, ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश एसटीएफ को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। नवी मुंबई के थाना एनआरआई सागरी क्षेत्र में दर्ज हत्या के एक सनसनीखेज मामले में दो फरार आरोपी सुखप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी गौतमबुद्धनगर के सूरजपुर थाना क्षेत्र में की गई।

दरअसल, 18 मई 2025 की रात नवी मुंबई में एक महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस हत्या की एफआईआर मुंबई के थाना एनआरआई सागरी में सुसंगत धाराओं में दर्ज की गई थी। जांच के दौरान यह मामला एसटीएफ फील्ड इकाई, नोएडा के संज्ञान में आया। जिसके बाद नोएडा की एसटीएफ यूनिट ने हरियाणा के रतिया फतेहाबाद निवासी सुखप्रीत सिंह व हरियाणा के झज्जर निवासी गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है।

5 लाख रुपये न देने पर की महिला की हत्या

पूछताछ में आरोपी सुखप्रीत सिंह ने बताया कि वह 12वीं पास है और मॉडलिंग का शौक रखता है। मुंबई में वर्ष 2022 में वह अपने मामा के साथ रहने गया था, जहां गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला से उसकी पहचान हुई। बाद में महिला से ₹5 लाख की मांग की गई और पैसे न देने पर 18 मई 2025 की रात उसकी हत्या कर दी गई।

हत्या के बाद महिला का शव उसके पति किशोर सिंह को भेज दिया गया, जिससे शक की दिशा भटक सके। लेकिन जांच में मामला खुलता गया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुंबई पुलिस और यूपी एसटीएफ ने मिलकर जाल बिछाया।

एसटीएफ ने फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार

पढ़ें  Noida: पहले दिया तीन तलाक... फिर किया निकाह; फिर जो हुआ जानकर सिहर जाएंगे आप

यह गिरफ्तारी एसटीएफ फील्ड यूनिट नोएडा के अपर पुलिस अधीक्षक राज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई, जिसमें पुलिस एसटीएफ और स्थानीय थाने की संयुक्त टीम शामिल रही। गिरफ्तार आरोपियों को थाना सूरजपुर (गौतमबुद्धनगर) में दाखिल कर मुंबई पुलिस को ट्रांजिट रिमांड पर सुपुर्द किया गया है। अब उन्हें मुंबई ले जाकर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment