दगाबाज दोस्त की दरिंदगीः दोस्त को बीच बाजार में बुलाकर गोलियों से भूना

Sanchar Now
3 Min Read

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दोस्त ही दूसरे दोस्त का जानी दुश्मन बन गया। बताया जा रहा है एक दोस्त ने अपने दोस्त इस तहर बदला लिया, जिसके बाद शायद ही आप किसी पर यकीन कर पाए। दरअसल दोस्तों में आपसी कहासुनी हो गई थी, इसके बाद दूसरे दोस्त ने अपने दोस्त को धोखे से बुलाकर चार साथियों संग मिलकर गोलियों से भूनकर मौत की नींद सुला दिया।

क्या है पूरी घटना?

बता दें हत्या से पहले आरोपी दोस्त ने उसे कॉल करके मिलने के लिए बुलाया था। वहीं घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसे गोलियों से भून डाला। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। वारदात के बाद से आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस कई टीमें गठित कर जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के थाना कासना इलाके के लुक्सर गांव में देर रात का है। यहां विनय नाम का युवक लुक्सर गांव का रहने वाला था। उसकी दोस्ती गांव के ही रहने वाले नितिन के साथ थी।

दो दिन पहले किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। जरा सी कहासुनी में बात इतनी बढ़ गई कि शानिवार की देर रात नितिन ने कॉल करके विनय को घर के बाहर बुलाया, इसके बाद अपने चार साथियों के साथ मिलकर नितिन ने अपने दोस्त विनय पर गोली से हमला कर दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण विनय को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें  Noida Crime: बेरोजगार युवक ने मां और बहन पर हथौड़े से किया हमला, बहन की मौत; मां की हालत गंभीर

परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए ग्रेटर नोएडा एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव का पंचनामा भरवाया जा रहा है। परिजनों से बात की जा रही है। परिजनों के तहरीर का आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं इस घटना के बाद सुबह मृतक के परिजनों ने शव को कासना रोड पर रखकर जाम लगा दिया था। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाएंगे, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। वहीं पुलिस के आलाधिकारी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment