मुरादाबाद में कुर्बानी के लिए लाए भैंसे ने बाजार में मचाया उत्पात, कई लोग पहुंच गए अस्पताल

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (Moradabad) से एक भैंसे के उत्पात मचाने का वीडियो सामने आया है। इस भैंसे (Moradabad Buffalo Viral Video) को बकरीद में कुर्बानी के लिए लाया जा रहा था जब उसने ट्रक से बाहर निकलते ही भीड़ पर हमला बोल दिया। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि कैसे बेकाबू भैंसा ट्रक से बाहर निकलते ही भीड़ पर टूट पड़ा और लोगों को रौंदने लगा।

सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एक भैंसे को ट्रक से उतारा जा रहा है। जानवर को बकरीद में कुर्बानी के लिए लाया गया है। हालांकि, खुलते ही वह लोगों की भीड़ में कूद पड़ा और बेकाबू होकर यहां-वहां दौड़ने लगा। ये देखकर वहां मौजूद लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। भैंसे के भीड़ में घुसने की वजह से भगदड़ मच गई।

भीड़ देखते ही बेकाबू हुआ भैंसा

 

भैंसे के उत्पात मचाने से कई लोग घायल भी हो गए हैं। जानवर को काबू में लाने की कई कोशिशें की गईं लेकिन भैंसे ने उधम मचाना जारी रखा। लोग डर के मारे जहां जगह मिली, वहां भाग गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लोगों के चिल्लाने की भी आवाज सुनाई दे रही है। भैंसा ट्रक से छूटते ही दौड़ने लगा और जब कई किलोमीटर दूर  भागने के बाद वह थका तो थोड़ी देर के लिए रुक गया। उसी दौरान, उसे पकड़ लिया गया।

भैंसे को ट्रक से लाया जा रहा था। जैसे ही वाहन खुला, उसने लोगों की भीड़ में लंबी छलांग लगा ली और भरे बाजार के अंदर घुस आया। अचानक सामने से भैंसे को आते देख लोग डर गए और यहां-वहां भागने लगे। वीडियो अब सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे जानवर को पकड़ने की कड़ी मशक्कत की जा रही है, फिर भी वह हाथ नहीं आ रहा है। जब थक हारकर भैंसा एक जगह रुका, तब उसे पकड़कर वापस ले जाया गया।

पढ़ें  नोएडा में डिवाइडर से टकराने पर कार में लगी आग, दो लोग गंभीर रूप से झुलसे
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment