ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का Bulldozer Action, 18 हजार वर्ग मीटर जमीन पर बसाई जा रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त की

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। बृहस्पतिवार को रोहिल्लापुर के डूब क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ प्राधिकरण का बुलडोजर चला और करीब 18 हजार वर्ग मीटर डूब एरिया पर हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर परियोजना और भूलेख विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है। कालोनाइजर प्लॉटिंग कर अवैध कॉलोनी बसाने के फिराक में थे।

लोगों से एसीईओ ने की ये अपील

ग्रेनो प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने चेतावनी दी है कि अधिसूचित एरिया में अनुमति के बिना या फिर बिना नक्शा पास कराए बिना अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ प्राधिकरण की तरफ से कार्रवाई जारी रहेगी। एसीईओ ने अपील भी की है कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण के भूलेख विभाग से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। अवैध कॉलोनी में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं।

शिकायत मिलने पर की गई कार्रवाई

दरअसल, रोहिल्लापुर के खसरा संख्या 22 और 33 की करीब 18000 वर्ग मीटर जमीन हिंडन के डूब क्षेत्र में है। यह प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में है। कुछ कॉलोनाइजर डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण कर कॉलोनी काटने की कोशिश कर रहे थे। प्राधिकरण के परियोजना विभाग के वर्क सर्किल 3 की टीम ने पुलिस के सहयोग से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। वर्क सर्किल-3 के प्रभारी राजेश कुमार निम के नेतृत्व में प्रबंधक लव शंकर भारती और टीम ने प्राधिकरण के सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में बुलडोजर से करीब दो घंटे की कार्रवाई में इसे ध्वस्त कर दिया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि डूब क्षेत्र में प्लॉटिंग होने की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिस पर यह कार्रवाई की गई है।

पढ़ें  नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का कार्य तय समय से पहले होगा पूरा, आगामी जनवरी से ट्रायल होगा सुरु

15 दिनों में यहां गिराया गया अवैध निर्माण

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने विगत 15 दिनों में अतिक्रमण के खिलाफ 5 बड़ी कार्रवाई की है। विगत 20 जनवरी को भनौता में 11340 वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया है। इसी तरह 28 जनवरी को हैबतपुर में 6000 वर्ग मीटर, 04 फरवरी को भनौता में 10 हजार वर्ग मीटर और अब बृहस्पतिवार को रोहिल्लापुर में 18 हजार वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया है।

100 से ज्यादा फ्लैट सील किए गए

वहीं, 29 जनवरी को खेड़ा चौगानपुर में 8 टॉवरों के 100 से अधिक फ्लैटों को सील किया गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए लगातार हो रही कार्रवाई से कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया है। प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने कहा है कि अधिसूचित एरिया में प्राधिकरण की अनुमति के बिना निर्माण नहीं किया जा सकता। अवैध निर्माण के खिलाफ प्राधिकरण का ध्वस्तीकरण अभियान जारी रहेगा।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment