यूपी में खुलेआम गोलियां चल रही और कानून व्यवस्था को अच्छा बताना… यह एक मजाक है – आजाद

Sanchar Now
5 Min Read

Sanchar Now। ग्रेटर नोएडा में रबूपुरा के भीखनपुर गांव में हुए दलित युवक की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने सांसद चंद्रशेखर आजाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को असंवेदनशील मुख्यमंत्री बताया। इसके साथ ही कहां की उत्तर प्रदेश में खुलेआम गोलियां चल रही है और इस कानून व्यवस्था को अच्छी बताना यह एक मजाक है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह पीड़ित परिवार से मिलेंगे और मामले में अब तक क्या कार्यवाही की गई है इसकी अधिकारियों से जानकारी लेंगे। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को मिलने वाला मुआवजा और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सरकार व अधिकारियों का क्या रुख है इसकी भी जानकारी लेंगे।

दरअसल, रबूपुरा थाना क्षेत्र के भीखनपुर गांव में बीते शुक्रवार को ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें पथराव के साथ-साथ गोलियां भी चली। इस खूनी संघर्ष में जहां एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गए जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम में लगी हुई है।

मंगलवार को आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। जहां पर उन्होंने प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था और मुख्यमंत्री पर जमकर हमला बोला। चंद्रशेखर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इतना असंवेदनशील मुख्यमंत्री है जो मैंने आज तक नहीं देखा। यह केवल बांटने और काटने की ही बात करते हैं। एक तरफ 10 बच्चों की मौत के बाद भी मुख्यमंत्री हंस हंस कर चुनाव प्रचार कर रहे हैं इनको केवल सत्ता ही चाहिए। यह पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचे और इस हादसे को लेकर आज तक दो शब्द नहीं बोले है।

पढ़ें  चमोली में भीषण हादसा, THDC की डैम साइट के ऊपर गिरा पहाड़, कई मजदूर घायल, राहत बचाव कार्य जारी

उत्तर प्रदेश में कानूनी व्यवस्था के सवाल पर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में खुलेआम गोलियां चल रही है और इस कानून व्यवस्था को अच्छी बताना यह एक मजाक है। चुनाव को लेकर उन्होंने कहा की जगह-जगह पर लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है और चुनाव आयोग गहरी नींद में सोया हुआ है। चुनाव आयोग को मैंने एक पत्र भी लिखा कि शायद चुनाव आयोग नीद जाग जाए लेकिन अभी तक चुनाव आयोग सोया हुआ है। यूपी चुनाव में कई जगहों पर पर्चियां भी नहीं बाटी गई ऐसे में जब मतदाता वोट डालने जाता है तो बिना पर्ची के उसको रोक दिया जाता है।

ताकत बनेगी तो जुल्म होना हो जाएगा बंद

मंगलवार को आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद ग्रेटर नोएडा के भीखनपुर गांव में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब यह घटना घटी थी तो वह झारखंड में चुनाव प्रचार में था। कल चुनाव प्रचार खत्म हुआ है और आज पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे है। मेने पीड़ित परिवार से वादा किया था कि चुनाव प्रचार खराब खत्म होते ही वह मिलने आएंगे। इस दौरान उन्होंने कहा की ताकत बनेगी तो जुल्म होना खुद बंद हो जाएगा कल तक हमारा काम ताकत बनाने का था आज हम वहां से फ्री होकर पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे हैं। अधिकारियों से बात की जाएगी कि इसमें अब तक क्या कार्रवाई की गई है, नामजद आरोपी कितने गिरफ्तार हुए हैं। इसके साथ ही सरकार की तरफ से जो मुआवजा पीड़ित परिवार को दिया जाना था उसको लेकर सरकार व अधिकारियों का क्या रुख है। वही यह भी जानेंगे कि इस घटना की क्या वजह रही। इसके साथ ही इस पर भी बात की जाएगी कि भविष्य में ऐसी घटना ना हो इसको लेकर सरकार व प्रशासन क्या रुख है।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा वेस्ट की फ्यूजन होम्स सोसाइटी के बेसमेंट में पटाखे की चिंगारी से वाहनों में आग लगी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment