धांय-धांय चली गोलियां, आमने-सामने हुई पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़; पैर में लगी गोली

Sanchar Now
2 Min Read

नोएडा: पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस और अपराधियों के बीच दूसरी मुठभेड़ हुई है। यह घटना तब हुई जब पुलिस ने एक सफेद रंग की टोयोटा अल्टिस कार को चेकिंग के लिए रोका। कार सवार अपराधियों ने पुलिस के रुकने का इशारा नजरअंदाज कर दिया और तेज़ी से भागने की कोशिश की। पुलिस ने इनकी कार का पीछा किया और बाद में अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दो अपराधियों को घायल कर दिया, जबकि चार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पर की फायरिंग

यह मुठभेड़ शहर के ऐस सिटी गोल चक्कर के पास हुई, जहां बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही थी। जब पुलिस ने कार को रुकने के लिए इशारा किया, तो कार सवार अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान दो बदमाश घायल हुए और बाकी फरार हो गए, जिन्हें पुलिस ने बाद में कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

चोरी का सामान बरामद

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान अजीत कुमार और विशाल के रूप में हुई। पुलिस ने इनके कब्जे से 5 एप्पल स्मार्टफोन, 2 एप्पल स्मार्ट वॉच, 1 एप्पल ईयरफोन, एक ग्राइंडर कटर और दो तमंचे बरामद किए। पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक, इन बदमाशों ने 6 जनवरी को मिश्रान गांव में चोरी की वारदात को भी अंजाम दिया था।

इस घटना से साफ है कि ग्रेटर नोएडा में अपराधियों की बढ़ती गतिविधियों को लेकर पुलिस सतर्क है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।

पढ़ें  Video कॉल पर कांस्टेबल का बीवी से हुआ झगड़ा, गोली मारकर कर लिया suicide
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment