ग्रेटर नोएडा में रोडरेज के बाद कार सवारों की दबंगई, कार सवार महिला ने भागकर बचाई जान… देखे वीडियो

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा में एक रोडरेंज के मामले में दबंगो के द्वारा कार सवार महिला का कई किलोमीटर तक पीछा किया गया। इसके बाद कार सवार दबंगों ने महिला की कार पर पानी की बोतल मार कर हमला किया। वहीं महिला ने कार को पीछे घूम कर वहां से लेकर फरार हो गई महिला के साथ कार में ओर भी कई लोग सवार थे। यह पूरी घटना कार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र की नासा पार्किंग के पास की है।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि वह किसी भी घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के दावे लगातार फेल होते नजर आ रहे हैं। जहां 1 मई को थाना बीटा दो में दिनदहाड़े कार सवार बदमाशों ने एक 15 वर्ष के युवक का अपहरण किया और उसके बाद उसे लेकर फरार हो गए। जिसकी 5 मई को बुलंदशहर में नहर के पास शव मिला है। यह सीसीटीवी वीडियो भी रविवार रात की बताई जा रही है जहां पर कार सवार दबंगो ने महिला की कार पर पानी की बोतल फेंकी गई।

एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि घटना रविवार देर बात की है जहां पर कार सवार आरोपियों के द्वारा महिला की कार पर पानी बोतल फीकी गयी। घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित महिला से संपर्क किया जिसके बाद पीड़ित महिला ने किसी भी प्रकार की कार्यवाही से इनकार कर दिया है। हालांकि थाना नॉलेज पार्क द्वारा इस घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए मामले की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पढ़ें  अर्नब गोस्वामी का TRP के लिए नया प्रयोग, रिपब्लिक इंग्लिश चैनल में हिंदी की एंकरिंग

एडीसीपी ने बताया कि आरोपियों व पीड़ित महिला की गाड़ी आपस में टच हो गई थी जिसको लेकर यह विवाद हुआ था। विवाद के बाद पीड़ित महिला वहां से कार लेकर जा रही थी तभी आरोपियों के द्वारा उसका पीछा किया गया और फिर गाड़ी आगे लगाकर महिला की कार पर पानी की बोतल फेंकी गई। जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू करती है वहीं आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट में भी कार्यवाही की जाएगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment