उत्तराखंड में IAS और PCS अफसरों के बंपर तबादले, एक क्लिक में देखिए लिस्ट

Sanchar Now
2 Min Read

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने बड़े स्तर पर आईएएस और पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। शनिवार देर रात सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 25 आईएएस और 13 पीसीएस अफसरों के तबादले किए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आईएएस आनन्द बर्द्धन को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उनको मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन बनाया गया है। इसके अलावा चंद्रेश कुमार को पंचायती राज सचिव बनाया गया है। साथ ही महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, आयुक्त एवं राजस्व परिषद सचिव की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

इसके आलावा आईएएस कर्मेंद्र सिंह को जिलाधिकारी हरिद्वार एवं मेलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार बनाया गया है। मयूर दीक्षित को टिहरी गढ़वाल जिले का जिलाधिकारी बनाया गया है। रवनीत चीमा को अपर सचिव श्रम, पशुपालन मत्स्य बनाया गया है। वरुणा अग्रवाल को संयुक्त मजिस्ट्रेट नैनीताल और अनामिका को संयुक्त मजिस्ट्रेट मसूरी बनाया गया है।

पीसीएस अफसरों को मिली ये जिम्मेदारी

पुष्कर सिंह धामी ने पीसीएस अफसर बंशी लाल राणा को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उनको संभागीय खाद्य नियंत्रक गढ़वाल परिक्षेत्र देहरादून बनाया गया है। रामदत्त पालीवाल को मंडी परिषद रुद्रपुर का निदेशक बनाया गया है। पीसीएस अफसर अशोक कुमार पांडेय को मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल बनाया गया है। डॉ. अभिषेक त्रिपाठी को मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल बनाय गया है। विप्रा त्रिवेदी को सामान्य प्रबंधक गढ़वाल मंडल विकास निगम देहरादून बनाया गया है। अरविंद कुमार पांडेय अपर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल बनाया गया है। दिनेश प्रताप सिंह को अधिशासी निदेशक चीनी मिल डोईवाला बनाया गया है। प्रत्यूष सिंह को सिटी मजिस्ट्रेट देहरादून बनाया गया है। सुरेंद्र सिंह रावत को सचिव उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग देहरादून बनाया गया है।

पढ़ें  'Mamta Kulkarni जैसे देशद्रोह...', एक्ट्रेस से छिना महामंडलेश्वर का पद, लक्ष्मी नारायण पर भड़के संस्थापक
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment