Noida: बस चालक को हार्ट अटैक आने से हुआ भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। दनकौर थाना क्षेत्र के श्याम नगर मंडी के पास दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां अनियंत्रित रोडवेज बस ने फ्लाईओवर के पास दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी है। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में एक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचा दिया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है।

ग्रेटर नोएडा के कोतवाली दनकौर क्षेत्र के श्याम नगर मंडी के पास एक रोडवेज बस बुधवार दोपहर अचानक अनियंत्रित हो गई। बस अनियंत्रित होने का कारण बस के ड्राइवर को अचानक हार्ट अटैक आना बताया जा रहा है। इसके बाद अनियंत्रित बस सामने से आ रहे दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि मोटरसाईकिल के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं। फिलहाल मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक बुधवार को थाना दनकौर क्षेत्र के अंतर्गत मंडी श्याम नगर फ्लाई ओवर के पास रोडवेज बस नंबर UP 15 DT 8367 के ड्राइवर के अस्वस्थ होने के कारण बस का सामने से आ रही दो मोटरसाइकिल से एक्सीडेंट हो गया। इसमें 3 व्यक्तियों की मौत हो गई। इसमें दो की पहचान हो पाई। पुलिस बल मौके पर मौजूद है, मौके पर स्थिति सामान्य है। बस ड्राइवर को बस के साथ हिरासत में लिया गया है। मृतकों के शव का पंचायतनामा भरकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पढ़ें  समलैंगिंग एप के माध्यम से लोगों को फंसा कर उनसे फर्जीवाड़ा करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment