व्यापार में हुए कर्ज के चलते मानसिक तनाव के कारण कारोबारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में व्यापार में हुए घाटे के बाद एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें उसने अपने ऊपर रुपयों के लेनदेन के अधिक दबाव होने के चलते आत्महत्या करने की बात लिखी है।

दरअसल, बिसरख थाना क्षेत्र के अंतर्गत सूर्या हाइट्स सोसायटी चिपयाना बुजुर्ग के फ्लैट नंबर सी 138 में रहने वाले कर्मवीर (40) ने गुरुवार को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कर्मवीर चिपयाना बुजुर्ग में श्यामसुंदर झा के मकान में किराए पर रहते थे। उन्होंने सोसाइटी में सिकंदर चौधरी के ऑफिस में प्लास्टिक की रस्सी से पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। वहीं मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

बिसरख थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत सूर्या हाइट्स सोसायटी जो चिपयाना बुजुर्ग गांव के पास बनी हुई है उसी के फ्लैट नंबर सी 138 में रहने वाले कर्मवीर ने गुरुवार को फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली है। मृतक कर्मवीर मानसरोवर में मिंडा कंपनी में कार्यरत करते थे और उन्होंने सूरजपुर इंडस्ट्री एरिया में पार्टनरशिप में एक फैक्ट्री लगा रखी थी जो काफी समय से घाटे में चल रही थी। मृतक कर्मवीर के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

पढ़ें  The heart of Nintendo's new console isn't the Switch

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पास से जो सुसाइड नोट बरामद हुआ है उसमें मृतक ने लिखा है कि उसके ऊपर रुपयों का लेन-देन का काफी दबाव था व्यापार में घाटा होने के चलते और लेनदेन के दबाव के कारण वह मानसिक तनाव से ग्रस्त थे जिसके चलते उन्होंने गुरुवार को सोसाइटी के ऑफिस में जाकर प्लास्टिक की रस्सी ली और पंखे में डालकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर मौजूद है मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment