इटावा में व्यापारी के बेटे का अपहरण, पुलिस कर रही थी पीछा; तभी बदमाशों ने खाई में गिरा दी कार फिर…

Sanchar Now
2 Min Read

इटावा। कस्बा चकरनगर में सुबह सबेरे स्कूली छात्र को कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। अपहरण की वारदात से सनसनी फैल गई। चंबल नदी किनारे बंशरी गांव के पास गाड़ी पलटने से अपहृत बालक को पुलिस ने छुड़ा लिया।

थाना चकरनगर चौराहा निवासी परचून दुकान दार बब्लू गुप्ता का बेटा उमंग रोज की तरह साइकिल से स्कूल सेंट जेवियर स्कूल जाने के लिए निकला था। वह अपने अन्य साथियों के इंतजार में खड़ा था, इसी दौरान सफेद रंग की कार से आए बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में उसका अपहरण कर लिया। अपहरण की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने चौतरफा घेराबंदी की। इसी दौरान बदमाश महूआ सूडा बंशरी चंबल नदी सेतु की तरफ कर को तेजी से भागते हुए निकल गए पुलिस के मोबाइल टीम सवार सिपाही ने पीछा करना शुरू किया। बंशरी गांव के पास गाड़ी असंतुलित होकर सड़क किनारे गहरी खड्डे में जा गिरी।

ग्रामीण व पुलिस को देखकर गाड़ी में सवार बदमाश घायल अवस्था में छात्र को छोड़कर सघन बीहड़ों की तरफ भाग गए। उधर, बच्चे को देखते ही परिजनों ने उन्हें सीने से लगा लिया। घटना की सूचना पर आरोपियों की तलाश में पुलिस ने जंगल में कांबिग करना शुरू की।

पढ़ें  उत्तराखंड पंचायत चुनाव में वोटिंग को लेकर बड़ी खबर, हाईकोर्ट ने दिया फिर बड़ा फैसला, जानिए पूरा मामला
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment