BYD ने इलेक्ट्रिक सेडान सील व एटीटीओ 3 के एडिशन से उठाया पर्दा

Sanchar Now
4 Min Read

ग्रेटर नॉएडा। इण्डिया एक्सपोमार्ट में बुधवार को ऑटो एक्सपो 2023 की सुरुवात हो गयी जिसमे कई बड़ी बड़ी कंपनियों ने अपनी कॉन्सेप्ट व आगामी जल्द आने वाली कारो से पर्दा उठाया। इसी क्रम में दुनिया की अग्रणी नई ऊर्जा वाहन (एनईवी) निर्माता कम्पनी बीवाईडी ने ऑटो एक्सपो 2023 में अपना नया लक्ज़री मॉडल बीवाईडी सील और फॉरेस्ट ग्रीन रंग की बीवाईडी एटीटीओ 3 का लिमिटेड एडिशन प्रदर्शित किया। जिसे हाल ही लॉन्च किया गया था और इसके लिए कई डीलरशिप और शोरूम खोले गए थे। ऑल-न्यू e6 और बीवाईडी एटीटीओ 3 पहले से ही भारतीय बाजार में उपलब्ध हैं, बीवाईडी सील दो साल के भीतर आने वाली तीसरी पैसेंजर ईवी होगी और इसे भारत में इस साल की चौथे तिमाही में लॉन्च किया जाएगा।

बीवाईडी एटीटीओ 3 की कीमत 33.99 लाख 521 किमी सीमा का कम्पनी ने किया दावा 

बीवाईडी ने अपने बीवाईडी एटीटीओ 3 के लिमिटेड एडिशन को एक विशेष फ़ॉरेस्ट ग्रीन शेड में पेश किया, जो ई-प्लेटफ़ॉर्म 3.0 और अल्ट्रा-सेफ ब्लेड बैटरी से लैस है। इस लिमिटेड एडिशन की केवल 1,200 गाड़ियां भारत में 34.49 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये में उपलब्ध होंगी। 480 किमी की एनईडीसी प्रमाणित सीमा और 521 किमी की एआरएआई परीक्षण सीमा वाली बीवाईडी एटीटीओ 3 को भारत में नवंबर 2022 में 33.99 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था।कंपनी ने दावा किया है कि इसके लॉन्च होने के बाद से केवल 10 महीनों में पूरे विश्व में बीवाईडी एटीटीओ 3 के 220,000 से अधिक यूनिट्स बेचे गए, और दिसंबर 2022 के केवल एक ही महीने में बीवाईडी एटीटीओ 3 के 29,468 यूनिट्स बेचे गए, जिससे ग्राहकों के बीच इसकी अच्छी पकड़ बनी है।

बीवाईडी एटीटीओ 3 को यूरोप के अग्रणी स्वतंत्र सुरक्षा आकलन कार्यक्रम यूरो एनसीएपी से पांच सितारा सुरक्षा रेटिंग मिली है। ई-एसयूवी की बैटरी पर 8 साल या 1.6 लाख किलोमीटर (जो भी पहले आए) की वारंटी है। मोटर और मोटर कंट्रोलर पर भी इसी तरह का 8 साल या 1.5 लाख किलोमीटर की वारंटी है। बीवाईडी 6 साल या 1.5 लाख किलोमीटर की बेसिक वारंटी भी देता है।

पढ़ें  ऑटो एक्सपो 2023 में मारुति सुजुकी ने कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक SUV EVX का ग्लोबल प्रीमियर किया लॉन्च

बीवाईडी सील की 700  किमी की अल्ट्रा लॉन्ग रेंज का कम्पनी ने किया दावा  

ऑल-न्यू e6 इलेक्ट्रिक एमपीवी और बीवाईडी एटीटीओ 3 ई-एसयूवी की सफलता के बाद भारत में पैसेंजर ईवी सेगमेंट का बीवाईडी इंडिया का तीसरा मॉडल है और ये दोनों पहले से ही बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। सीटीबी प्रौद्योगिकी बीवाईडी सील को एक आदर्श 50:50 एक्सल लोड डिस्ट्रीब्यूशन भी देता है, जिससे वाहन 83.5 किमी/घंटा की गति से मूस टेस्ट पास कर लेता है। महज 0.219 Cd के एयरो ड्रैग गुणांक के साथ बीवाईडी सील 3.8 सेकंड में 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेता है और एक बार चार्ज करने पर 700 किमी तक का अल्ट्रा-लॉन्ग रेंज भी देता है।बीवाईडी इंडिया ने केवल एक वर्ष में 21 शहरों में 24 शोरूम खोल कर अपने नेटवर्क का विस्तार किया और 2023 में 53 शोरूम खोल कर अपनी उपस्थिति को दोगुना करने की योजना बनाई है।

इस मौके परबीवाईडी इंडिया के इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट संजय गोपालकृष्णन ने कहा, “इंडियन ऑटो एक्सपो हमारे लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण मंच है। हम बेहतर जीवन के लिए प्रौद्योगिकीय नवाचारों के माध्यम से अपने उत्पादों और प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित कर सकें, हमें इसकी खुशी है। इलेक्ट्रिक लक्ज़री सेडान बीवाईडी सील के अनावरण के साथ, और बीवाईडी एटीटीओ 3, ब्लेड बैटरी और ई-प्लेटफ़ॉर्म 3.0 के लिमिटेड एडिशन के लॉन्च के साथ, हम भविष्य की ईवी प्रौद्योगिकियों के माध्यम से भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन खंड के विकास में योगदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं।”

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment