घर बुलाया, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर नाबालिग से रेप… दिल्ली के मुंडका में दोस्त ने ही बनाया हवस का शिकार

Sanchar Now
2 Min Read

दिल्ली के मुंडका इलाके में एक नाबालिग हिंदू लड़की से रेप का मामला सामने आया है। यहां सलमान नाम के आरोपी ने को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी सलमान पर आरोप है कि उसने नाबालिग लड़की को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया फिर उसके साथ गंदा काम किया। मामले में लड़की ने पुलिस से शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मामला 29 जून का है। इसी दिन आरोपी सलमान नाबालिग लड़की को लेकर गुरुग्राम गया था। गुरुग्राम में ही आरोपी ने लड़की के कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया था। नाबालिग लड़की के अनुसार, नशीले पदार्थ वाली कोल्डड्रिंक पीने के बाद जब वह होश में नहीं रही तो, आरोपी सलमान ने उसके साथ रेप किया।

पॉक्सो तहत मामला दर्ज

लड़की ने मामले की शिकायत दिल्ली के मुंडका थाने में की थी। पुलिस ने आरोपी सलमान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, किडनैपिंग और रेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया है।

सोशल मीडिया के आरोपों को बताया अफवाह

इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक अफवाह भी चल रही है, जिसका दिल्ली पुलिस ने खंडन किया है। दरअसल सोशल मीडिया पर मनगढ़ंत रिपोर्ट सामने आई कि पुलिस ने आरोपी सलमान को रिश्वत लेकर छोड़ दिया है। पुलिस ने इस आरोप का खंडन किया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 363/328/376/506 आईपीसी और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुंडका थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सलमान को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पढ़ें  Nikhil Murder Case: DU स्टूडेंट मर्डर केस में खुलासा, GF, बदसलूकी और चाकूबाजी की इनसाइड स्टोरी आई सामने
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment