प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया और मार डाला: दूसरे लवर के लिए पहले से छुटकारा चाहती थी; जंगल में गोली मारी

Sanchar Now
3 Min Read

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में आशिक से मिलकर महिला ने अपने पूर्व प्रेमी की हत्त्या कर दी और लाश जंगल में फेंक दी. पुलिस की जांच में महिला और उसका आशिक पकड़े गए. यह घटना कटघर थाना इलाके के खानपुर गांव की है. भोजपुर थाना इलाके के खानपुर गांव में 11 अगस्त को विक्की नाम युवक की लाश जंगलों में पड़ी मिली थी. इस हत्त्या के मामले की जांच करते हुए पुलिस को विक्की के रेखा नाम की महिला से अवैध संबंधों की जानकारी मिली. इसके बाद पता चला कि रेखा विक्की से छुटकारा पाना चाहती थी और उसका प्रेम प्रसंग आकाश नाम के युवक से भी चल रहा है.

जब पुलिस ने आकाश और रेखा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूछताछ में आकाश ने बताया की मृतक विक्की के रेखा से अवैध संबंध थे. विक्की जाति से जाटव था और मैं नहीं चाहता था कि हमारी सैनी जाति की महिला से वह अपने अवैध संबंध रखे. इस वजह से रेखा को समझाया कि विक्की से अपने संबंध तोड़ दे बहुत समझाने पर रेखा ने मना कर दिया लेकिन जब विक्की रेखा के ज़्यादा ही पीछे पड़ा और पीछा नहीं छोड़ा. उस पर दबाव बनाकर अवैध संबंध बनाता रहा तो इस वजह से रेखा भी विक्की से परेशान हो गई थी और रेखा मेरे ऊपर विक्की की हत्या करने के लिए दबाव बनाने लगी.

तमंचे से गोली मार कर की हत्या

फिर 11 अगस्त को शाम को 7:30 बजे रेखा ने विक्की को मिलने के लिए जंगल में बुलाया और विक्की आ गया. हम लोग गांव से काफी दूर थे और विक्की को जंगल में ले गए. फिर 315 बोर के तमंचे से उसे गोली मार दी. फिर विक्की वहीं खेत पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. फिर हम दोनों ने उसे रास्ते से घसीट कर खेत में फेंक दिया. हम दोनों अंधेरे में अपने गांव की तरफ निकल गए और अपने-अपने घर चले गए कि किसी को कुछ पता नहीं चलेगा.

पढ़ें  अबॉर्शन के लिए नहीं मानी…गर्लफ्रेंड को टुकड़ों में काटा, रूह कंपा देगी हत्यारे बॉयफ्रेंड की कहानी

पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपियों को भेजा जेल

हालांकि 12 तारीख को रेखा के घर आए तो मुझे शक हुआ की पुलिस को हमारे बारे में जानकारी हो गई है. रेखा ने प्लान बनाया था कि घर से बाहर भाग चलते हैं. पुलिस को शक हो गया फिर भी हम छुपते छुपाते बाहर जाने की कोशिश कर रहे थे और रामपुर दोराहे पर खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे तो पीछे से पुलिस ने आकर दोनों को पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment