Delhi: पत्नी को आया था मारने, साली की कर दी हत्या; हत्यारे को घरवाली के चरित्र पर था शक

Sanchar Now
3 Min Read

बाहरी दिल्ली। अलीपुर थाना क्षेत्र स्थित सिंघु गांव में शुक्रवार की रात एक महिला की चाकू गोदकर हत्या मामले में पुलिस ने आरोपित को शनिवार को कुंडली से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपित युवक मृतक महिला का जीजा है। उसे शक था कि उसकी पत्नी का संबंध साली के पति (साढू) से है। वह पत्नी को मारने के इरादे से वहां पहुंचा था। लेकिन हमले के दौरान उसकी पत्नी मौके से भाग गई। उसने उसकी बहन पर चाकू से हमला कर फरार हो गया।

32 वर्षीय रितु अपने पति खरजू सिंह और दो बच्चों के साथ सिंघु गांव में एक किराये के मकान में रहती थी। शुक्रवार रात रितु पर चाकू से हमला करने के बाद मौके से फरार हो गया।

अस्‍पताल में डाक्‍टर ने किया मृत घोषित

जानकारी पर घटनास्थल पर पहुंचे मृतका के पति व अन्य किरायेदारों ने घायल महिला को नरेला स्थित राजा हरिश्चंद्र अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां रितु को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

इसकी जानकारी डाक्टर ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया। जिसके बाद पुलिस ने महिला के पति व अन्य किरायेदारों के बयान के आधार पर मामले की छानबीन शुरू की।

जांच में पता चला कि रितु का पति खरजू और उसकी बहन मोनी उसे घायल अवस्था में लेकर अस्पताल पहुंचे थे। रितु के पति ने बताया कि मोनी के पति पूरन को शक था कि उसके और मोनी के बीच प्रेम प्रसंग है। शुक्रवार को शाम करीब 7:30 बजे रितु और मोनी कुंडली से काम करके घर पहुंचीं।

पढ़ें  मां भारती की सेवा करते उत्‍तराखंड का जवान बलिदान, सीएम धामी ने जताया दुख

नशे में चाकू लेकर पत्‍नी के पीछे दौड़ा था युवक

इसी दौरान पूरन भी चाकू लेकर उनके घर पहुंच गया। वह काफी नशे में था और उसने रितु और मोनी को चाकू लेकर उनका पीछा करने लगा। मोनी वहां से भागने में कामयाब रही। पूरन ने रितु की पीठ पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर फरार हो गया।

पुलिस ने पूरन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपित की तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपित कुंडली में छिपा है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित को शनिवार को कुंडली से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित ने पुलिस को बताया कि अपनी पत्नी के प्रेम प्रसंग के शक में वह अपनी पत्नी की हत्या करने के लिए पहुंचा था। उसकी पत्नी मौके से पत्नी भाग गई। इस दौरान उसने गुस्से में उसकी बहन की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment