Noida Accident: कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, हादसे में एक की मौत और चार लोग घायल

Sanchar Now
2 Min Read

रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के चचूरा गांव में शनिवार रात कोहरे के कारण ट्रैक्टर-ट्राली और ईको कार में आमने-सामने की भिड़ंत में एक की मौत हो गई। वहीं कार में सवार पांच महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि बुलंदशहर के रहने वाले कुछ लोग उस्मानपुर गांव में गमी के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। वहां से कार में सवार होकर वापस लौट रहे थे।

चचूरा गांव में शनिवार रात करीब 8.45 बजे एक ट्रैक्टर के ट्रॉली से मारुति इको वैन की टक्कर हो गई। जिससे वैन में सवार जीशान निवासी खेतलपुर गांव भंसौली थाना चांदपुर देहात बुलंदशहर की मौत हो गई। वहीं अन्य सात लोगों को चोट आई है।घायलों की पहचान नदीम (30), मदीना (40), सायरा (45), परवीन (45), नाजरीन (50), संजीदा (50) निवासी खेतलपुर गांव भंसौली व समीर (18) निवासी सीमापुरी दिल्ली के रूप में हुई है। घायलों को तत्काल नजदीकी राणा अस्पताल झाझर में भर्ती कराया गया, जो खतरे से बाहर हैं।

पुलिस ने परिजन की शिकायत पर केस दर्ज किया है। प्राथमिक जांच में पता चला चला है कि कार को समीर चला रहा था। घटना के बाद से ट्रैक्टर का चालक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटाया गया है।

पढ़ें  नोएडा के फेज दो थाना क्षेत्र में गाय की बछिया के साथ दरिंदगी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment