टोल प्लाजा पर कार ने तोड़ा बैरियर, कर्मचारी को बोनट पर 1 KM तक घसीटा

Sanchar Now
2 Min Read

आगरा: एक कार चालक का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। चालक टोलकर्मी को अपनी कार के बोनेट पर बैठा ले गया। तेज रफ्तार से उसने अपनी कार दौड़ा दी। उसके पीछे अन्य टोल कर्मियों ने दौड़ लगाई। करीब एक किमी तक वह उसे अपनी कार के बोनेट पर बैठा ले गया। इस घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है। टोल प्लाजा कर्मचारियों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इधर घायल कर्मचारी का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

घटना गुरुवार शाम करीब 5.30 बजे की है। यमुना एक्सप्रेस वे स्थित खंदौली टोल प्लाजा पर सफेद रंग की कार संख्या यूपी 16 सीएच 5160 टोल पर पहुंची। गाड़ी पर फास्टैग लगा था, लेकिन वह ब्लैक लिस्ट की स्थिति में था। इसलिए टोलकर्मियों से उससे नगद पैसा देने के लिए कहा। इस पर वह विवाद करने लगा। विवाद बढऩे पर वह जबरन अपनी कार को आगे बढ़ाने लगा तो टोलकर्मी उसकी गाड़ी के आगे आकर खड़े हो गए।

बोनेट पर बैठाकर उड़ा ले गया कार

गाड़ी चालक को रोकने के लिए 3-4 टोलकर्मी खड़े हो गए थे। मगर वह ना तो कार से उतरा और ना ही उसने अपनी गाड़ी रोकी। चालक ने तेज रफ्तार से कार को आगे रेस दी। इस स्थिति में एक टोलकर्मी उसकी गाड़ी के बोनेट पर आकर टिक गया। उसकी जान की परवाह ना करते हुए उसने अपनी कार तेज रफ्तार से आगे बढ़ा दी।

1 किमी तक घसीट ले गया कार

कार चालक अपनी गाड़ी को तेज स्पीड में भगा ले गया। उसकी गाड़ी पर टोलकर्मी बैठा रहा। वह अपनी जान बचाने के लिए शोर मचाने लगा। मगर कार चालक ने अपनी कार की रफ्तार धीमी नहीं की। करीब एक किमी दूर ले जाकर उसने टोलकर्मी को कार से नीचे गिरा दिया। घायल कर्मी को साथियों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही कार चालक के खिलाफ थाना खंदौली में तहरीर दी है। पुलिस कार चालक के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।

पढ़ें  लड़की को मिलने के लिए बुलाकर खिलाया नशीला पदार्थ, फिर दो लोगों ने किया दुष्कर्म, मेरठ से आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment