साइड न मिलने पर कार चालक का कर दिया बुरा हाल, ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार की दबंगई,

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक बाइक सवार की दबंगई देखने को मिली। जहां कार चालक ने उसे साइड नहीं दिया, तो उसने उसे पीटना शुरू कर दिया। यह घटना ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र में रोडरेज की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान युवकों ने ईंट से वारकर कार चालक का सिर फोड़ दिया और उसकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डूंगरा जाट थाना जहांगीराबाद बुलंदशहर निवासी धर्मेंद्र सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह 17 अगस्त की शाम को बागपत से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में लुहारली टोल प्लाजा से पहले बाइक सवार युवकों ने उसकी स्विफ्ट कार को ओवरटेक करने का प्रयास किया। साइड न मिलने से गुस्साए बाइक सवार युवकों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी।

उसने जब गाली-गलौज का विरोध किया तो बाइक सवारी युवकों ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान युवकों ने ईंट से उसके सिर पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट के दौरान युवकों ने उसकी कार पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उसके द्वारा उपलब्ध कराए गए बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पढ़ें  सीएम योगी से मिला किसानों का प्रतिनिधि मंडल, मांगो को जल्द पूरा होने का मिला अश्वांसन
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment