पिथौरागढ़ में भूस्खलन की चपेट में आई कार; दब गए 7 सात लोग, सभी की मौत की आशंका

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तराखंड (Uttarakhand) के पिथौरागढ़ (Pithoragarh) जिले में रविवार को बेहद दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक कार भूस्खलन (Landslide) की चपेट में आ गई. कार पर ऊपर की पहाड़ी से भारी मात्रा में अचानक मलबा आ गिरा, जिससे कार में सवार लोग मलबे में दब गए. इस कार में सात लोग सवार थे, आशंका जताई जा रही है कि इस हादसे में सभी सातों की मौत हो गई है.

ये घटना धारचूला उपमंडल में कैलाश मानसरोवर मार्ग पर थाक्ती में दोपहर करीब दो बजे हुई. धारचूला के उप जिलाधिकारी दिवेश शास्नी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना की शिकार हुई कार बूंदी से आ रही थी. इसी बीच कैलाश मानसरोवर मार्ग पर थाक्ती में दोपहर दो बजे अचानक पहाड़ी से ढेर सारा मलबा कार पर आ गिरा.

घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी

उप जिलाधिकारी ने प्रत्यक्षदर्शियों का हवाला देते हुए बताया कि जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त कार में करीब सात लोग सवार थे. जो थाक्ती पहाड़ी से आए मलबे की चपेट में आ गए और कार समेत मलबे में ही दब गए. घटना के बाद वहां चीख पुकार मचने लगी. मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, राज्य आपदा प्रतिवादन बल के जवाब और सैन्य कर्मी घटना स्थल पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है.

सात लोगों के मारे जाने की आशंका

मौके पर मौजूद पुलिस व एसडीआरएफ की टीम लगातार मलबे को हटाने का काम कर रही है. खबर लिखे जाने तक मलबा नहीं हटाया जा सका है. कार सवारों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है. इस हादसे में कार में सवार सभी सात लोगों की जान जाने की आशंका जताई जा रही है. मार्ग पर मलबा आने से रास्ता भी अवरुद्ध हो गया है.

पढ़ें  ट्रेन में 93 नाबालिग कर रहे थे सफर, साथ में माता-पिता कोई नहीं, यात्री बनकर लोग रखे थे नजर, आरपीएफ ने खोला राज
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment