UP में फिर ज्योति मौर्या जैसा केस! अफसर बनते ही प्रोफेसर पति को छोड़ा, मिलने गया तो पिटवाया

Sanchar Now
3 Min Read

हमीरपुर। शादी के बाद पढ़ा-लिखाकर नौकरी दिलाने वाले पति के साथ उसकी पत्नी और उसके साथ रहने वाले एक कर्मचारी ने मारपीट कर दी, जिससे पति के शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। पति ने इसकी शिकायत कोतवाली में की है। पुलिस ने मारपीट करने वाले कर्मचारी को हिरासत में ले लिया है और मारपीट का मुकदमा दर्ज करते हुए घायल पति का मेडिकल कराया है।

यह है पूरा मामला

बांदा जनपद के एक कस्बा निवासी 35 वर्षीय युवक लखनऊ के सरकारी कालेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उसकी शादी दस साल पूर्व हुई थी। मौजूदा समय में उसकी पत्नी भरुआ सुमेरपुर में रहती है।

पति ने बताया कि शादी के बाद भी उन्होंने अपनी पत्नी की पढ़ाई-लिखाई जारी रखी ताकि वह अपने पैरों पर खड़ी हो सके। दो साल पूर्व ही पत्नी का चयन एक सरकारी विभाग में ब्लॉक स्तरीय अधिकारी के पद पर हुआ है।

इस पद पर तैनात होते ही पत्नी के रंग-ढंग बदलने शुरू हो गए और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जो उसे हेल्प के लिए मिला था। उसके साथ उसकी मित्रता हो गई। पति का कहना है कि जब से वह कर्मचारी उसकी पत्नी के साथ ड्यूटी पर आया। उसी दिन से उनके परिवार में विवाद होने शुरू हो गए।

बेटी से नहीं मिलने देती पत्नी

करीब डेढ़ वर्ष से विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है। उनकी तीन वर्ष की बेटी भी है, जिससे पत्नी मिलने नहीं देती है। उसी से मिलने के लिए सोमवार को वह अपनी मां के साथ आया था। कुछेछा स्थित विकास भवन के पास उसकी पत्नी उसी कर्मचारी के साथ मिल गया। इन दोनों ने उसके साथ हाथापाई करते हुए मारपीट की। उसकी मां के साथ भी धक्का-मुक्की की। पिटाई से असिस्टेंट प्रोफेसर के चेहरे पर नाखून लगने से खून निकल आया है।

पढ़ें  सहारनपुर में बैठकर लगा रहे थे अमेरिका के लोगों को चूना, ऐसे चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट में शामिल कर्मचारी को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल अनूप सिंह का कहना है कि दंपती का पारिवारिक विवाद है। मारपीट की तहरीर मिली है। आरोपी कर्मचारी के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment