यूपी भवन में यौन शोषण का मामला, योगी सरकार ने कई अधिकारी किए सस्पेंड

Sanchar Now
3 Min Read

दिल्ली के यूपी भवन में एक महिला से यौन शोषण का आरोप लगाा है। आरोप महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन सिंह परमार पर लगा है। बताया जा रहा है कि वो महिला के साथ 26 मई की दोपहर करीब सवा 12 बजे यूपी भवन आया। 1 बजकर 5 मिनट पर निकला।

महिला को यूपी भवन के कमरा नंबर-122 में बुलाया था

महिला के आरोप पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में उत्तर प्रदेश भवन के कमरा नंबर-122 में उसके साथ यौन शोषण हुआ। पुलिस ने यूपी भवन का कमरा नंबर-122 को सील कर दिया। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी कई अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया।

राजवर्धन सिंह परमार के खिलाफ मुकदमा

महिला के राजवर्धन सिंह परमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। महिला ने इस शख्स पर ही यौन शोषण के आरोप लगाए हैं. जानकारी के मुताबिक आरोपी राजवर्धन सिंह परमार महाराणा प्रताप सेना नाम के एक संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष है. बताया जा रहा है कि वो महिला के साथ 26 मई की दोपहर करीब सवा 12 बजे यूपी भवन आया और 1 बजकर 5 मिनट पर निकल गया.

अफसर को कमरा दिलवाने के पर कमरा देखने के लिए बुलाया था

जानकारी के मुताबिक आरोपी राजवर्धन सिंह ने एक अफसर को कमरा दिलवाने के नाम पर कमरा देखने के लिए खुलवाया था, लेकिन अब महिला ने उस पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला ने दिल्ली के चाणक्यपुरी पुलिस स्टेशन में राजवर्धन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने भी इस मामले पर तुरंत सख्त कार्रवाई की है।

पढ़ें  बेबसी: जवान बेटे की लाश ठेले पर लेकर बिलखती रही मां, आंखें मूंदे सामने से गुजरते रहे लोग, पुलिस ने निभाया फर्ज

यूपी सरकार ने कार्रवाई की

उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ी कार्रवाई की। यूपी भवन के अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। उत्तर प्रदेश भवन में तैनात व्यवस्था अधिकारी दिनेश कारूष, राकेश चौधरी को सस्पेंड कर दिया गया है। इन अधिकारियों पर आरोप है कि इन्होंने गलत तरीके से आरोपी राजवर्धन को कमरा दिखाया, जबकि वो उत्तर प्रदेश भवन में कमरा बुक कराने के लिए पात्र भी नहीं था। फिलहाल उत्तर प्रदेश भवन की जिम्मेदारी राजीव तिवारी के पास है। आरोपी को कमरा कैसे दिखाया गया, इसकी पड़ताल की जा रही है। साथ ही यौन शोषण मामले में भी पुलिस की तफ्तीश शुरू हो चुकी है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment