लिफ्ट गिरने के मामले में 9 लोगो के खिलाफ हुआ मामला दर्ज

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अमरपाली के ड्रीम वैली प्रोजेक्ट में लिफ्ट टूटने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बिसरख थाने में निर्माणाधीन साइट पर कंस्ट्रक्शन करने वाली कंपनी के जीएम सहित नौ लोगों के खिलाफ नाम दर्ज व अन्य लोगों के खिलाफ अज्ञात में मामला दर्ज किया गया है।

दरअसल, शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के आम्रपाली बिल्डर के ड्रीम वैली प्रोजेक्ट में एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में निर्माणाधीन बिल्डिंग में लिफ्ट अचानक से गिर गई। लिफ्ट में नो लोग सवार थे जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हुए हैं जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि निर्माणाधीन साइट पर यह मेटीरियल लिफ्ट थी इसमें सामान ले जाने व काम करने वाले मजदूर इसका प्रयोग करते थे। लोगों का कहना है की लिफ्ट में क्षमता से ज्यादा सामान और लोग सवार थे जिससे लिफ्ट टूट कर गिर गई।

आम्रपाली ग्रुप की इस निर्माणाधीन इमारत में लिफ्ट गिरने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। इस मामले में बिसरख थाने में प्रोजेक्ट पर काम करने वाले गिरधारी लाल कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के जीएम हरीश शर्मा, ऋषभ अरोड़ा और लवजीत, एनबीसीसी गौतम बुद्ध नगर के जीएम विकास और आदित्य, मैकेनिकल इंचार्ज राहुल, आम्रपाली ड्रीम वैली साईट इंचार्ज देवेंद्र शर्मा, लिफ्ट स्पेंटेक कंपनी से शेलेंद्र, सुनील और अज्ञात में अन्य अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पढ़ें  मासूम से रेप के दोषी को अदालत ने आजीवन कारावास की सुनाई सजा, लगाया जुर्माना

लिफ्ट टूटने के मामले में चार लोगों की हुई मौत, पांच घायल

शुक्रवार को बिसरख थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ड्रीम वैली की निर्माणाधीन बिल्डिंग में पेसेजंर लिफ्ट गिरने से उसमें नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनमें से चार लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई वहीं पांच लोगों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस हादसे में जिला अमरोहा निवासी आरिश खान, बिहार के जिला कटिहार निवासी विपोत मंडल, बिहार के जिला बांका निवासी अरुण तांती और बिहार के इस्तक अली की मौत हो गयी है। जबकि जिला अमरोहा निवासी अरबाज अली, मेरठ निवासी कैफ, कन्नौज के छिबरामऊ निवासी कुलदीप पाल, बिहार निवासी असूल मुस्तकीम और अब्दुल मुस्तकीम गंभीर रूप से घायल हो गई जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment