मोटोजीपी की तैयारी का यमुना प्राधिकरण के सीईओ ने लिया जायजा

Sanchar Now
4 Min Read

संचार न्यूज। ग्रेटर नोएडा स्थित बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में 22 से 24 सितंबर 2023 को मोटोजीपी बाइक रेस का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर यमुना प्राधिकरण ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार को प्राधिकरण के सीईओ ने सभी तैयारियां का मौके पर जाकर लिया और अधिकारियों के साथ समीक्षा की। इस दौरान साफ, सफाई, मरम्मत व विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

दरअसल, शनिवार को यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह ने मोटोजीपी बाइक रेस की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान प्राधिकरण की एंट्री पॉइंट व नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से पहले सेंट्रल वर्ज पर हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट द्वारा किए जा रहे कार्यों का परीक्षण किया जिसके बाद गलगोटिया यूनिवर्सिटी के समीप अंडरपास, सेक्टर 22 डी अंडरपास, सेक्टर 22 ई कट, सेक्टर 18 और 20 का मुख्य मार्ग, सेक्टर 17 ए का मुख्य मार्ग, बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट के सभी संपर्क मार्गों का स्वयं निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत मुख्य सीईओ द्वारा प्राधिकरण के हॉर्टिकल्चर विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए गए। प्राधिकरण के जीरो पॉइंट से लेकर सेक्टर 20 तक के सभी सेंट्रक वर्ज की मरम्मत, रंगाई, पुताई, तार फेंसिंग और फूलों के पौधे लगाने आदि के संबंध में हॉर्टिकल्चर के डिप्टी डायरेक्टर आनंद मोहन को निर्देशित किया गया।

इसके साथ ही सेक्टर 20 तक आने वाले सभी अंडरपास में पेंटिंग, रंगाई ,पुताई व ब्यूटीफिकेशन का कार्य प्रत्येक दशा में दो दिनों में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह को निर्देशित किया गया कि इस क्षेत्र में पढ़ने वाले सभी 20 मीटर, 30 मीटर, 40 मीटर और 100 मीटर के सभी मार्गों में साफ सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कर सभी मार्गों को दुरुस्त किया जाए। बारिश के मौसम को देखते हुए पानी की निकासी व वाटर ब्लॉकिंग को दूर किया जाए। मार्ग में पड़ने वाले सभी झाडी व पेड़ पौधों की कटाई छटाई और साफ सफाई करवाई जाए।

पढ़ें  सरिया स्क्रैप माफिया रवि काना गैंग के दो फरार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डॉ अरुणवीर सिंह ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिजली विभाग की व्यवस्था को देख रहे विशेष कार्य अधिकारी मेहराम सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक बीपी सिंह, अरशद व राजवीर सिंह को निर्देशित किया और कहां की सभी संपर्क मार्गों व मुख्य मार्ग पर बिजली की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। यदि कहीं पर एलइडी या अन्य लाइट लगवाई जानी आवश्यक है तो उस काम को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। पूरे आयोजन के दौरान सभी मार्गों व संपर्क मार्ग और सर्विस रोड आदि पर बिजली की कोई भी समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम है इस आयोजन में प्राधिकरण के अधिकारियों के द्वारा किसी भी प्रकार की कोई स्थिलता न बरती जाए। सभी कार्यों को पूरा करने के लिए सभी विभागों को दो दिन का समय दिया गया है इसके बाद एक बार फिर सीईओ सोमवार सुबह क्षेत्र का दौरा कर निर्देशों के क्रम में पूर्ण कराए गए कार्यों की समीक्षा करेंगे। मुख्य कार्यपालिका अधिकारी द्वारा इस साइड विजिट में उनके साथ अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी कपिल सिंह और विशेष कार्य अधिकारी शैलेंद्र भाटिया सहित प्राधिकरण के परियोजना, हॉर्टिकल्चर व बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment