सर्वोकॉन हापुड़ में करेगी 200 करोड़ का निवेश, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन किया गया इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य यूपी में निवेश को बढ़ाना है। यूपी ट्रेड शो में प्रमुख बिजली संशोधन उपकरण और ट्रांसफार्मर निर्माता कंपनी सर्वोकॉन सिस्टम्स लिमिटेड ने एक नई यूनिट की घोषणा की। हापुड़ में सर्वोकॉन 200 करोड रुपए निवेश कर एक नई यूनिट स्थापित करेगी जिससे हजारों लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।

नई फैक्ट्री यूनिट लगभग 25000 वर्ग मीटर में लगाई जाएगी जिससे सर्वोकॉन की उत्पादन क्षमता में बढ़ावा होगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को रोजगार के मिलेंगे। सर्वोकॉन हापुड़ में 220 किलोवाट क्लास तक के ट्रांसफार्मर का निर्माण करने की यूनिट लगाएगी जो पूरी तरह से घरेलू तौर पर सोलर पैनल निर्माण के लिए मार्ग खोलेगा। सर्वोकॉन बिजली संशोधन और वोल्टेज स्थिरकरण के क्षेत्र में अपनी स्थिति को मजबूत करेगी।

सर्वोकॉन सिस्टम लिमिटेड के संस्थापक और प्रबंधक निदेशक हाजी कमरुद्दीन ने बताया कि हमारी उत्पादन क्षमता को 220 किलोवाट क्लास ट्रांसफार्मर तक निर्माण करने की समर्थकता मिलेगी और पूरी तरह से घरेलू तौर पर सोलर पैनल का निर्माण किया जा सकेंगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार का यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो पहली बार आयोजित किया गया है यह शो काफी लाभकारी हुआ है। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में वह एक नई उद्योग यूनिट लगाएंगे। जिसका विस्तार कर सर्वोकॉन की शक्ति संशोधन को बढ़ाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पहले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन काफी सफल रहा। यहां पर काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं वही सभी लोगों को अपनी प्रतिभाएं दिखाने का मौका मिला। जहां बड़े उत्पादकों के साथ छोटे-छोटे उत्पादों को भी अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान किया गया है।

पढ़ें  जेवर में दो पक्षो के विवाद में गोली लगने से महिला घायल

सर्वोकॉन कंपनी के डायरेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि वह हापुड़ में एक नई यूनिट स्थापित कर रहे हैं जिसमें लगभग 200 करोड रुपए का निवेश किया जाएगा वही हजारों लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में भारत और विश्व रेनुएबल एनर्जी की तरफ बढ़ रहा है इस प्लांट के द्वारा सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग किए जाएंगे जिससे सोलर पैनल की कीमत में भी कमी आएगी और वह आम लोगों तक पहुंच बनाने में कामयाब होगा।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment