बॉलीवुड छोड़ AAP में शामिल हुईं चाहत पांडेय, मध्यप्रदेश की इस सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

Sanchar Now
1 Min Read

मध्य प्रदेश के दमोह की रहने वाली टीवी अभिनेत्री चाहत पांडेय ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी ज्वॉइन कर ली है. पार्टी के महासचिव और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने उन्हें पार्टी की सदस्यता की शपथ दिलाई. वह मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी का प्रचार करेंगी.

इस दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूं कि आने वाले समय में जिस तरह से मध्य प्रदेश के गांव और जिलों में आप का प्रचार बढ़ा है उसकी एक ही वजह है कि बीजेपी और कांग्रेस को जनता ने बहुत बार मौका दिया है. दोनों पार्टियां ये नहीं कह सकती कि इन्हें मौका नहीं मिला.

चाहत पांडेय ने कई टीवी धारावाहिकों में काम किया है. वह दुर्गा माता की छाय, तेनालीरामा, अलादीन और क्राइम पेट्रोल सहित कई टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं. वह फिलहाल टीवी शो नथ-जंजीर या जेवर में महुआ का किरदार निभा रही हैं.

पढ़ें  Pakistani खुफिया एजेंसी का खतरनाक प्लान! इन 14 'हसीनाओं' के निशाने पर आर्मी, साइंटिस्ट और जवान, UP पुलिस के लिए जारी हुई ये एडवाइजरी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment