ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण के चलते सरकारी दफ्तरों के समय में परिवर्तन

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर जिले के सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों के खुलने व बंद होने का समय शुक्रवार से बदल गया। इस संबंध में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने पत्र जारी किया है। उन्होंने संबंधित विभागों के अफसरों व कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

ग्रेप-4 लागू होने के बाद बदला समय

एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण की वजह से ग्रेप-4 लागू किया गया है। इसके चलते जिलाधिकारी ने कुछ सरकारी कार्यालयों के खुलने व बंद होने के समय में बदलाव किया है। उनकी तरफ से जारी पत्र में फिलहाल जिले की सभी नगर पालिका और नगर पंचायताें के ही खुलने व बंद होने का समय बदला गया है।

अब ये रहेगा पालिका और पंचायतों के खुलने का समय

इसके तहत अब पालिका व पंचायतों के दफ्तर सुबह 10 बजे से 5 बजे के स्थान पर 8.30 बजे खुलेंगे और शाम को 4.30 बजे बंद होंगे।

वहीं, चारों प्राधिकरण के खुलने व बंद होने का समय पूर्ववत यानी सुबह 9 से शाम छह बजे तक रहेगा। इसी तरह राज्य सरकार के अंतर्गत आने वाले अन्य सभी कार्यालय भी पूर्व निर्धारित समय यानी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ही खुलेंगे।

बता दें कि जिले में बदला समय नगर पालिका दादरी, नगर पंचायत बिलासपुर, रबूपुरा, जेवर, दनकौर व जहांगीरपुर कार्यालय में शुक्रवार से लागू कर दिया गया।

पढ़ें  नोएडा में पुलिस आयुक्त का बड़ा एक्शन, छह चौकी प्रभारी निलंबित, दो थाना प्रभारी हटाए गए
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment