महोबा में प्रतिमा विसर्जन के दौरान बवाल, अबीर-गुलाल को लेकर दूसरे समुदाय से भिड़ंत, तीन गिरफ्तार

Sanchar Now
2 Min Read

महोबा : जिले के श्रीनगर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दूसरे समुदाय की युवतियों पर गुलाल पड़ गया. इसे लेकर दो पक्ष आमने- सामने आ गए. सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंच गए. इसके बाद विसर्जन यात्र को रोककर हंगामा करना शुरू कर दिया. कोतवाली का घेराव कर मामले में कार्रवाई की मांग की गई. आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. उन्होंने मामले में कार्रवाई का आश्वासन देकर सभी को शांत कराया. इसके बाद दुर्गा प्रतिमा को विसर्जन को लेकर लोग रवाना हुए.

विसर्जन यात्रा पर फेंका कचरा : बता दें कि श्रीनगर कस्बे में मंगलवार की शाम को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकल रही थी. मुख्य बाजार में दूसरे समुदाय की कुछ युवतियां दुकान में बैठीं थीं. यात्रा में शामिल लोग गुलाल उड़ाते चल रहे थे. ये गुलाल युवतियों पर पड़ गया. इसके विवाद हो गया. दूसरे समुदाय के लोग विसर्जन यात्रा पर छतों से झाड़ू, कचरा आदि फेंकने लगे. दोनों पक्षों में मारपीट हो गई. दूसरे समुदाय की युवती ने एक महिला से भी मारपीट कर दी. कुछ अन्य भी मारपीट में जख्मी बताए जा रहे हैं.

कस्बे में भारी पुलिस बल की तैनाती : आक्रोशित हिंदू संगठनों ने कोतवाली में जाकर हंगामा किया. कार्रवाई न होने पर लोगों का आक्रोश बढ़ गया. विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी भी पहुंच गए. सूचना मिलते ही जनपद के आला अधिकारी एडीएम रामप्रकाश, एएसपी सत्यम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए. हिंदू संगठनों को आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया. अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. एएसपी बताते हैं कि पूरे मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है. तीन आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं. एहतियातन कस्बे में भारी पुलिस बल भी तैनात कर दी गई है.

पढ़ें  पति ने की पत्नी और दो बच्चों की हत्या, रोटी के विवाद ने परिवार किया तबाह
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment