SANCHAR NOWSANCHAR NOWSANCHAR NOW
  • होम
  • आस्था
  • एनसीआर
    • गाजियाबाद
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
  • प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • नई दिल्ली
  • राष्ट्रीय
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री ने ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 का लोगो और वेबसाइट को किया लॉन्च, दिसंबर में होगा आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
SANCHAR NOWSANCHAR NOW
Font ResizerAa
  • होम
  • आस्था
  • एनसीआर
  • प्राधिकरण
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
Search
  • होम
  • आस्था
  • एनसीआर
    • गाजियाबाद
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
  • प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • नई दिल्ली
  • राष्ट्रीय
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मुख्यमंत्री ने ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 का लोगो और वेबसाइट को किया लॉन्च, दिसंबर में होगा आयोजन
उत्तराखंडराज्य

मुख्यमंत्री ने ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 का लोगो और वेबसाइट को किया लॉन्च, दिसंबर में होगा आयोजन

Sanchar Now
Last updated: 02/09/2023 4:45 pm
Sanchar Now
Share
5 Min Read
SHARE

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का लोगो और वेबसाइट को लॉन्च किया। शनिवार को देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने समिट के लोगो और वेबसाइट को लॉन्च करते हुए कहा कि इस बार इन्वेस्टर्स समिट में 2 लाख 50 हजार करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा गया है। राज्य सरकार ने निवेश को बढ़ावा देने के लिए नीतियों में सुधार भी किए हैं और नई नीतियों को भी लागू किया है। विभिन्न क्षेत्रों के लिए 27 नीतियां प्रख्यापित की गई हैं। राज्य में 6 हजार एकड़ का लैंड बैंक भी तैयार किया गया है। गौरतलब है कि उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेर्स्टस समिट देहरादून में दिसम्बर में होने जा रहा है। राज्य सरकार ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं।

ग्लोबल इन्वेर्स्टस समिट के लोगो और वेबसाइट के लॉन्च कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उद्योग जगत और प्रमुख औद्योगिक संगठनों से लगातार सम्पर्क में है। इसी क्रम में 17 अगस्त को देहरादून में और 21 अगस्त को दिल्ली में प्रमुख उद्योगपतियों से संवाद किया गया। उद्योग जगत से मिल रहे सुझावों को बहुत ही प्रमुखता से लिया गया है। उसी आधार पर एमएसएमई नीति, सेवा क्षेत्र नीति, लॉजिस्टिक नीति, सोलर नीति, आदि में सुधार किया गया है।

पीस डेस्टिनेशन के साथ इंवेस्टमेंट डेस्टिनेशन भी बना उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों और निवेश के अनुकूल बने माहौल से उद्योगपतियों में बहुत उत्साह है। देवभूमि उत्तराखंड में सदियों से लोग शांति के लिए आते रहे हैं। प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, अब निवेशक भी यहां आने के लिए उत्साहित हैं। शांति और पर्यटन के डेस्टीनेशन के साथ ही उत्तराखंड प्रमुख इन्वेस्टमेंट डेस्टीनेशन भी बना है। देश-विदेश के लोग यहां से जुड़ना चाहते हैं। यहां के प्राकृतिक वातावरण, प्रभावी सिंगल विंडो सिस्टम, निवेश अनुकूल नीतियों, राष्ट्रीय राजधानी से निकटता, इन्फ्रास्ट्रक्चर के कारण उत्तराखण्ड निवेश के लिए प्रमुख केंद्र बन रहा है। ईज आफॅ डूंईंग बिजनेस में उत्तराखंड एचीवर्स श्रेणी में है। नीति आयोग द्वारा जारी निर्यात तैयारी सूचकांक में उत्तराखण्ड हिमालयी राज्यों में प्रथम स्थान पर, जबकि सम्पूर्ण देश में 9 वें स्थान पर है।

पढ़ें  CM अरविंद केजरीवाल ने CBI की गिरफ्तारी और रिमांड को दी चुनौती, उठाया बड़ा कदम, अब क्या होगा?

इंवेस्टमेंट सम्मिट पूरे उत्तराखंड का

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो उद्योग पहले से उत्तराखंड में स्थापित हैं, उन्होंने भी अपना विस्तार करने की बात कही है। इन्वेस्टर्स समिट केवल उद्योग विभाग का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि सभी विभाग इससे जुड़े हैं। वस्तुतः यह समिट उत्तराखंड के सभी नागरिकों का है। राज्य में निवेश से रोजगार सृजन होगा, लोगों की आय में वृद्धि होगी और देश के विकास में उत्तराखंड प्रभावी भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्षों के अनुभवों से सीखते हुए बहुत से सुधार किए गए हैं। राज्य में अधिक से अधिक निवेश आए इसके लिए हम ठोस तरीके से काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी ने बाबा केदार की भूमि से कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। इन्वेस्टर्स समिट इसी दिशा में एक बड़ा प्रयास है।

नई नीति बनाई गई- मुख्य सचिव

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने कहा कि उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेर्स्टस समिट के लोगो में उत्तराखंड की विशिष्टताओं को प्रदर्शित किया गया है। पहले लोग यहां शांति के लिए आते थे, अब पर्यटन और निवेश के लिए आ रहे हैं। पर्यटन, योग, वैलनेस, सर्विस सेक्टर, कृषि और हॉर्टीकल्चर पर राज्य सरकार फोकस कर रही है। प्रदेश में बेरोजगारी और गरीबी को दूर करने के लिए निवेश महत्वपूर्ण है। प्रदेश सरकार राज्य के नागरिकों की क्वालिटी ऑफ लाइफ में सुधार करने का प्रयास कर रही है। कृषि और हॉर्टीकल्चर को प्रमुखता दी जा रही है। प्रदेश की जीडीपी में 40 प्रतिशत योगदान देने वाले सेवा क्षेत्र के लिए भी नई नीति बनाई गई है।

पढ़ें  दून में तैनात पुलिस कांस्टेबल का डेंगू से निधन
फिलहाल तिहाड़ में ही रहेंगे केजरीवाल, हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले पर लगाई रोक; अगले 2-3 दिनों में आएगा आदेश
पति के टुकड़े करने वाली पत्नी और उसके प्रेमी पर फूटा वकीलों का गुस्सा, कोर्ट से निकलते ही पिटाई
देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता से की मुलाकात, दिलाया ये भरोसा
पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक, शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
लखनऊ का रिश्वतबाज दारोगा, चौकी में 2 लाख घूस लेते एंटी करप्शन ने पकड़ा; केस से नाम हटाने को मांगा था ‘नेग’
TAGGED:Chief Minister Dhami launched logoDehradun Newsdehradun-city-generalGlobal Investors Summit LogoUttarakhand Global Investor SummitUttarakhand Global Summit In Doon

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Share
BySanchar Now
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Previous Article अनंत आसमान की ओर चला भारत का अभिमान आदित्य L1 , श्रीहरिकोटा से ISRO की कामयाब लॉन्चिंग
Next Article UP Police का कमाल! दो साल के मासूम खिलाफ दर्ज की FIR, लगाएं ये गंभीर आरोप
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

लगातार चौथी बार दिल्ली पहुंची फाइनल में, एलिमिनेटर में गुजरात को 7 विकेट से दी मात
खेल मनोरंजन
04/02/2026
बांदा जेल से रवि काना की रिहाई पर बड़ा एक्शन, जेल अधीक्षक और जेलर पर मुकदमा दर्ज
एनसीआर नोएडा
04/02/2026
वाराणसी में कालोनाइजर की हत्या करने वाला बदमाश STF की मुठभेड़ में ढेर, पांच महीने से फरार था
उत्तर प्रदेश राज्य
04/02/2026
यूपी के इस जिले में 424 सड़कों पर होने जा रहा काम, योगी सरकार ने मंजूरी के साथ रुपए भी दिए
उत्तर प्रदेश राज्य
04/02/2026

//

संचार न्यूज डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसके माध्यम से हम अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्यों और स्थानीय समाचारों मुख्यतः पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली एनसीआर की खबरों को Facebook, YouTube, Instagram, Twitter और हमारे पोर्टल sancharnews.in के माध्यम से प्रकाशित कर रहे हैं।

SANCHAR NOW

Importent Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Follow US
© 2025 Sanchar Now. All Rights Reserved. Designed by Sorit Chaudhary
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

We use cookies to ensure that we give you the best experience on our website. If you continue to use this site we will assume that you are happy with it.