UP News: जम्मू कश्मीर बस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख, दो-दो लाख मुआवजे की घोषणा

Sanchar Now
3 Min Read

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तरफ से जम्मू-कश्मीर में बस हादसे में यूपी के मृतकों के परिजनों को दो लाख और गंभीर घायलों को पचास हजार देने की घोषणा की गई है. वहीं राहत कार्यों की निगरानी को लेकर मथुरा, अलीगढ़ और हाथरस की पुलिस और प्रशासन की टीम जम्मू के लिए रवाना हो गई है.

जम्मू-कश्मीर के अखनूर में गुरुवार को श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस के सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से अब तक 22 यात्रियों की मौत हो गयी और कई लोग घायल हो गये. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल (एलजी) मनोज सिन्हा ने इस घटना में लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया. तो वहीं यूपी की योगी सरकार ने बस हादसे में यूपी के मृतकों के परिजनों को दो लाख और जो लोग घायल हो गए हैं उनके परिजनों के लिए पचास हजार रुपये देने की घोषणा की है.

जम्मू-कश्मीर के एलजी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि जम्मू के अखनूर में हुई बस दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को पांच-पांच लाख रुपये तथा घायलों को 50,000-50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना जिले के चौकी चोरा क्षेत्र के टुंगी मोड़ पर हुई. उन्होंने बताया कि बस करीब 150 फुट गहरी खाई में गिर गई.

यहां भर्ती हैं घायल 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शवों को अखनूर में उप जिला अस्पताल में भिजवा दिया है. उन्होंने बताया कि घायल यात्रियों में से सात को अखनूर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और 40 को जम्मू में राजकीय मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पढ़ें  रामपुर में पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद, दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खाकर दे दी जान

सीएम योगी ने व्यक्त की संवेदना 

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के अखनूर में उत्तर प्रदेश के हाथरस की एक बस खाई में गिर गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया है. इस हादसे में अब  तक 22 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं. जिनमें से कईयों की हालत गंभीर बनी हुई है. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क हादसे का संज्ञान लिया है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment