नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के लिए निर्देश

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की साइट का आज शुक्रवार को मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश के साथ अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान बिल्डिंग को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को एटीएस इक्विपमेंट लगा कल सितंबर तक सभी कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। यहां पर रनवे के पास नेविगेशन इक्विपमेंट के साथ-साथ ग्लाइड्स पाथ एंटीना और लोकलाइजर लगाए जा चुके हैं।

 

दरअसल, जेवर में बनने वाले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कार्य सितंबर 2024 तक पूरा होने के बाद यहां से उड़ाने शुरू होनी थी लेकिन निर्माण कार्य पूरा न होने के चलते यहां से उड़ने 6 महीने बाद अप्रैल 2024 से शुरू होगी। शुक्रवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की साइट का निरीक्षण मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश दुर्गा शंकर मिश्र के द्वारा किया गया। इस दौरान विकास कर्ता ज्यूरिक एयरपोर्ट की एसपीवी यमुना इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने बताया कि परियोजना हेतु डेवलपमेंट प्लान के अनुसार एयरपोर्ट के विकास के लिए ईपीसी कॉन्टैक्टर टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड द्वारा एटीसी बिल्डिंग कंप्लीशन का कार्य चल रहा है। यहां पर कई हजार कर्मचारियों को निर्माण कार्य में लगाया गया है। जिसे जल्द से जल्द इस एयरपोर्ट का निर्माण पूर्ण हो सके।

इस दौरान मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने निर्देश दिए की सभी तरह के इक्विपमेंट जिसे एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा लगाया जाना है उसे आगामी सितंबर तक पूरा कर लिया जाए। जिसे टर्मिनल बिल्डिंग के निरीक्षण के समय कंसेशनैयर अवगत कराया गया कि वर्तमान में फैंसेड और रूफ़ का कार्य प्रगति पर है तथा पियर ऑफ फिनिशिंग का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। ऑटोमेटेड बैगेज हैंडलिंग सिस्टम के इंस्टॉलेशन का कार्य प्रगति पर है।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में गुर्जर विरासत एंड संकल्प कुम्भ का होगा आयोजन, बैठक में कार्यक्रम को लेकर विस्तार से हुई चर्चा

मुख्य सचिव ने कहा कि एयरपोर्ट को विकास माइलस्टोन के अनुसार समय से सितंबर 2024 तक पूर्ण कर प्रत्येक दशा में दिसंबर तक एयरपोर्ट का कमर्शियल ऑपरेशन शुरू किया जाए। निरीक्षण के दौरान समीक्षा बैठक की गई बैठक में जेवर के लिए सीआईएसएफ,सीएनएसएटीएम, सिक्योरिटी और डीजीसीए से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसमें संबंधित केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी भी शामिल हुए।

इस दौरान दुर्गा शंकर मिश्रा ने कंसेशनयर सभी विभागों की आवश्यकता और प्रचलित नियमों के अनुसार कार्यवाही करते हुए समस्या का निस्तारण सितंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट का कमर्शियल ऑपरेशन प्रत्येक दशा में दिसंबर में प्रारंभ होना है। इसके लिए कंसेशनर टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड के साथ बैठक कर केचप प्लान 15 जुलाई तक पेश किया जाए। निरीक्षण और बैठक में सीओ नायल डॉ अरुणवीर सिंह, जिलाधिकारी गौतम बुध नगर मनीष कुमार वर्मा, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के नोडल ऑफिसर शैलेंद्र भाटिया, कंसेशनयर यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड की सीईओ क्रिस्टोफ सैल्मन, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर किरन जैन, केंद्रीय एजेंसी और प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ कपिल सिंह व विपिन जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment