गो फर्स्ट संकट पर पहली बार बोले नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, कही ये बात

Sanchar Now
1 Min Read

नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि किफायती एयरलाइन गो फर्स्ट के खिलाफ दिवाला कार्यवाही का शुरू होना देश के विमानन क्षेत्र के लिए अच्छी बात नहीं है। सिंधिया ने एक कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा कि नागर विमानन मंत्रालय जल्द से जल्द गो फर्स्ट की उड़ानों की बहाली चाहता है। उन्होंने गो फर्स्ट की दिवाला कार्यवाही से संबंधित एक सवाल पर कहा, “यह निश्चित रूप से नागर विमानन क्षेत्र के लिए अच्छी बात नहीं है।”

वित्तीय संकट में फंसी गो फर्स्ट ने स्वैच्छिक रूप से दिवाला समाधान प्रक्रिया शुरू करने की अर्जी राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) में लगाई थी जहां से उसे मंजूरी भी मिल गई है। एनसीएलटी ने इस मामले में समाधान पेशेवर भी नियुक्त कर दिया है।

गो फर्स्ट की समस्या पर सिंधिया ने कहा, “हर कंपनी को अपनी समस्याओं का समाधान खुद करना होता है। जहां तक मंत्रालय की बात है तो हम कंपनियों की मदद करने के अपने संकल्प में काफी दृढ़ हैं।” नकदी संकट में फंसी गो फर्स्ट की उड़ानें तीन मई से बंद चल रही हैं और उनका निलंबन 26 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

पढ़ें  टीना डाबी की बहन IAS Riya Dabi ने की शादी, इस IPS अफसर को बनाया अपना जीवनसाथी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment