ग्रेटर नोएडा में भूमिगत जलाशयों की सफाई जारी, अब तक 14 जलाशय की हुई सफाई

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडावासियों को स्वच्छता पानी की आपूर्ति के मद्देनजर प्राधिकरण भूमिगत जलाशयों की सफाई करा रहा है। जलाशयों की सफाई बीते माह से ही चल रही है। अब तक 14 जलाशयों की सफाई हो चुकी है। पांच जलाशय की सफाई बाकी है। 06 जुलाई तक सभी जलाशयों की सफाई हो जाएगी।
इन जलाशयों की सफाई के लिए तय शेड्यूल प्राधिकरण पहले ही जारी कर चुका है।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने स्वच्छ जलापूर्ति के लिए जल विभाग को सभी भूमिगत जलाशयों की सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। जल विभाग ने जलाशयों की सफाई के लिए तिथिवार शेड्यूल जारी कर सफाई शुरू करा दी है। शेड्यूल को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है। जलाशयों की सफाई के दौरान संबंधित एरिया में पानी का प्रेशर कम रहता है। इसके लिए प्राधिकरण ने टैंकर का भी इंतजाम किया है। टैंकर मंगवाने के लिए जल विभाग की तरफ से संपर्क नंबर भी जारी कर दिए गए हैं।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने मंगलवार को जलाशयों की सफाई की प्रगति रिपोर्ट को देखा और तय शेड्यूल के मुताबिक जलाशयों की सफाई शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।

शेष भूमिगत जलाशयों की सफाई के लिए शेड्यूल

तिथि।  ——   प्रभावित एरिया
13 से 15 जून-सेक्टर म्यू-1 ईब्ल्यूएस सोसायटी
17 से 19 जून-सेक्टर-36 और 37
22 से 24 जून-गामा वन, टू, बीटा वन, टू
26 से 28 जून-अल्फा वन व टू
30 जून से 2 जुलाई-डेल्टा वन, टू व थ्री
04 से 06 जुलाई-ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स

पढ़ें  बिसरख पुलिस ने कैब लूट का 48 घंटे में किया खुलासा, लूटी हुई कैब सहित अन्य समान बरामद

पानी की दिक्कत हो तो इन नंबरों पर करें कॉल

पानी की दिक्कत होने पर टैंकर मंगवाने के लिए ग्रेटर नोएडा के निवासी इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं। (7983604110, 9811839456, 9873763995, 9899331572, 9654302913, 8130504019, 8377911380, 9871090100 और 8859285804)

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment