सीएम धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, पीएम मोदी और अमित शाह ने फोन पर लिया नुकसान का जायजा

Sanchar Now
2 Min Read

नई दिल्ली। उत्तराखंड में भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की और विस्तृत जानकारी ली।

उन्होंने प्रदेश को हर संभव सहायता का आश्वासन देते हुए कहा कि केंद्र सरकार आपदा की इस घड़ी में उत्तराखंड के साथ मजबूती से खड़ी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य में राहत कार्य और भी तेज़ी से किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन पूरी तत्परता से काम कर रहा है और बचाव एवं राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं।

सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

मुख्यमंत्री धामी खुद देहरादून जिले के भारी बारिश से प्रभावित इलाकों का जायजा ले रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी पीड़ित परिवार को कोई परेशानी न हो और उन्हें तुरंत राहत सामग्री, सुरक्षित आश्रय, भोजन, पानी और स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “प्रदेश सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड पर है और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस व स्थानीय प्रशासन लगातार सक्रिय हैं।”

भारी तबाही में 10 लोगों की मौत

बता दें कि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के मशहूर सहस्त्रधारा में भारी बारिश के बाद सोमवार की देर रात बादल फटने की घटना हुई। हादसे के बाद कई दुकानें बह गई हैं। 10 लोगों की मौत हो गई और 8 लापता हैं।

हालांकि जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों को सुरक्षित इलाके में पहुंचा दिया है। भारी बारिश में सहस्रधारा और मालदेवता क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है, नदियाँ उफान पर हैं और सड़कें पुल बह गए हैं। अभी रेस्क्यू जारी है।

पढ़ें  चैत्र नवरात्र पर यूपी में अवैध बूचड़खानों पर रोक, धार्मिक स्थलों के पास मांस बिक्री बंद
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment