दीपावली पर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम धामी, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

Sanchar Now
3 Min Read

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को दीपावली पर्व पर सहस्त्रधारा स्थित मझाड़ा गांव पहुंचकर आपदा प्रभावितों संग दीपावली मनाई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं को सुना और उनका समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि आपदा से प्रभावित हर व्यक्ति की पीड़ा, सरकार की पीड़ा है। किसी भी परिस्थिति में बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए।

संवेदनशीलता और अपनत्व का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपनी दीपावली आपदा प्रभावित परिवारों के बीच में जाकर मनाई I मुख्यमंत्री स्वयं उनके घर पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों, और ग्रामवासियों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने ग्रामवासियों की मांग अनुसार अधिकारियों को रिवर ट्रेनिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव की सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों का हालचाल जाना और उन्हें हर संभव सहायता व पुनर्वास का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित लोगों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। आपदा से प्रभावित हर व्यक्ति की पीड़ा, सरकार की पीड़ा है।

मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्र में चल रहे पुर्ननिर्माण कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण कार्यों को शीघ्र गति से पूरा किया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द राहत मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा आपदा के कारण किसी भी परिस्थिति में बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए। जिन परिवारों के घर आपदा में क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनके लिए वैकल्पिक आवास की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है। साथ ही, ऐसे प्रभावित परिवार जो फिलहाल किराए पर रह रहे हैं, उनके किराए के भुगतान की व्यवस्था भी निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाएगा।

पढ़ें  ऋषिकेश में राफ्टिंग के दौरान पर्यटकों में झगड़ा, जमकर हुई मारपीट, एक-दूसरे पर चलाया चप्पू

मुख्यमंत्री के आगमन से प्रभावित परिवार खुश नज़र आए। स्थानीय लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री का इस तरह उनके बीच आना और दीपावली मनाना उनके कठिन समय में हौसल अफजाई करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली केवल रोशनी का नहीं, बल्कि संवेदनाओं और एकता का त्योहार है। हमारे जीवन में भी उम्मीद और मुस्कान की ज्योति जलाते रहनी चाहिए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment