मणिपुर जा सकती हैं सीएम ममता बनर्जी, कहा- ‘पीएम मोदी ने घटना के बहाने बंगाल…’

Sanchar Now
1 Min Read

मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई हैवानियत से पूरा देश शर्मसार है. ये ऐसी घटना पर है, जिसे देखकर इंसानियत की रूह कांप उठी है, देशवासियों का खून खौल उठा है. इस मामले में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी को घेरा है.

बंगाल सीएम बोलीं कि मणिपुर की घटना दुखद और बेहद शर्मनाक है. उन्होंने कहा कि हमारा दिल रो रहा है. यह अपमानजनक है, भारत यह लड़ाई लड़ रहा है. भारत का मतलब है मणिपुर, शांति, एकता. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग संत्रास (हिंसा) के सौदागर हैं.

बता दें कि मणिपुर में जातीय हिंसा के दौरान 4 मई को 2 महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाया गया, उनकी पिटाई की गई. सामूहिक दुष्कर्म हुआ. विरोध कर रहे पीड़ित के भाई की हत्या उसके सामने कर दी गई.

पढ़ें  'हमने अभी अपनी सैन्य कार्रवाई को सिर्फ स्थगित किया है': पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दी चेतावनी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment