कल ग्रेटर नोएडा आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक

Sanchar Now
2 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा को शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा की गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। जिसको लेकर अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ एक निजी यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में शुक्रवार को शामिल होंगे। इसके बाद जीबीयू में पुलिस प्रशासनिक व प्राधिकरण अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

दरअसल, शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा स्थित बीनेट यूनिवर्सिटी के एक निजी कार्यक्रम के दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने भी सभी तैयारी कर ली है। सीएम के कार्यक्रम को लेकर तीन जॉन बनाए गए है सभी जॉन में डीसीपी लेवल के अधिकारी की तैनाती की गई है। इसके साथ ही अतिरिक्त तीन कंपनी पीएसी बुलाई गई है जो रास्तों पर तैनात रहेगी।

निजी यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे जहां पर यमुना प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, नोएडा प्राधिकरण, प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके साथ ही वर्तमान में चल रही परियोजनाएं व आगामी परियोजनाओं को लेकर भी अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। इसको लेकर अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। मार्च 2022 से लेकर अब तक का लेखा-जोखा तैयार किया जा रहा है जिसको मुख्यमंत्री के सामने पेश किया जाएगा।

गौतम बुध नगर में तीनों प्राधिकरण की परियोजनाओं की चर्चा के साथ ही जेवर एयरपोर्ट, फिल्म सिटी आदि परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी पेश की जाएगी। इसके साथ ही बीते दिनों हुए ग्लोबल इन्वेस्टर सबमिट में आए निवेश पर चर्चा होगी जो निवेश ग्लोबल इन्वेस्टर सबमिट में आया था उसको तीनों प्राधिकरणों ने कितने प्रतिशत धरातल पर उतारा गया है इसकी रिपोर्ट भी मुख्यमंत्री के सामने पेश की जाएगी।

पढ़ें  नीम करोली धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस का हुआ एक्सीडेंट, 2 की मौत कई लोग घायल
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment