यूपी में बिजली कटौती पर सीएम योगी सख्‍त, मंत्री बोले-धृतराष्‍ट्र न बनें अफसर; अब डीएम करेंगे मॉनीटरिंग

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश इन दिनों प्रचंड गर्मी की चपेट में हैं। ऐसे में आम जनता अनावश्यक बिजली कटौती से बेहद परेशान नजर आ रही है। भीषण गर्मी में बेहिसाब अघोषित बिजली कटौती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जताई है। इसके लिए सीएम योगी ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा एवं उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के अध्यक्ष एम देवराज को तलब किया है।

जरूरत पड़े तो अतिरिक्त बिजली खरीदें, पैसों की कमी नहीं: CM

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अघोषित बिजली कटौती पर नाराजगी जताते हुए तत्काल प्रदेश की विद्युत व्यवस्था में सुधार लाने के आदेश दिए हैं। योगी ने लड़खड़ाई आपूर्ति व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कर हर एक गांव से लेकर शहर तक को रोस्टर के मुताबिक पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की हिदायत दी। उन्होंने टॉप अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं और कहा कि विद्युत आपूर्ति पर फीडर वाइज जवाबदेही तय होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर जरूरत पड़े तो अतिरिक्त बिजली खरीदें, पैसों की कमी नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिए कि गांव हो या शहर, अगर ट्रांसफार्मर खराब हो जाए तो इसे तत्काल बदलें।

‘हर जिले में कंट्रोल रूम बनाकर DM करें मॉनीटरिंग’

योगी आदित्यनाथ ने इस बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर जिले में कंट्रोल रूम बनाएं और  डीएम खुद इसकी मॉनीटरिंग करें। भीषण गर्मी के बीच हर गांव-हर शहर को पर्याप्त बिजली मिले। सीएम ने कहा कि जिला मुख्यालय पर 24 घंटे, तहसील मुख्यालय पर 22 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे की बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें। इसके आलावा मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि बिजली विभाग के अधिकारी हर एक फाल्ट को अटेंड करें।

पढ़ें  चमोली में चीन सीमा पर टूटा हिमखंड, ऊफान पर गिर्थी नदी; गैफ के पुल का एबेटमेन्ट क्षतिग्रस्त
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment