यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारियों का जायजा लेने कल आएंगे CM योगी, PM मोदी के आगमन की तैयारी जोरों पर

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा में 25 सितंबर से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में तीसरा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो आयोजित होगा. मेजबानी के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण व प्राधिकरण जोर-शोर से तैयारी में जुटा है.  तैयारियों का जायजा लेने के लिए 19 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.

25 से 29 सितंबर तक होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन

दरअसल इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 2500 से अधिक प्रदर्शक भाग लेंगे. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कई देशों के राजनयिक व अति विशिष्ट अतिथि भी यहां आएंगे.

रूस है कंट्री पार्टनर, दो लाख लोगों के आने की संभावना

इस बार के ट्रेड शो का कंट्री पार्टनर रूस है. ट्रेड शो में दो लाख से अधिक लोगों के आने की संभावना है. इसे ध्यान में रखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने परियोजना स्वास्थ्य उद्यान व अन्य संबंधित विभागों को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारी में कोई कसर न छोड़ने के निर्देश दिए हैं. प्राधिकरण के सभी संबंधित विभाग व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुट गए हैं.

तैयारियों में जुटे प्राधिकरण

पांच दिवसीय कार्यक्रम के दौरान एक्सपो मार्ट के आसपास ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा न हो, इसके लिए गलगोटिया अंडरपास से नासा पार्किंग स्थल तक की सड़क को चौड़ा दिया गया है. सेंट्रल वर्ज पर प्रोटक्शन वॉल बना दी गई है. नासा गोलचक्कर की सड़क का पहले ही चार लेन का कर दिया गया है. नासा पार्किंग में 8000 वाहनों के पार्किंग का इंतजाम किया गया है. लाइटें भी लगाई जा रही हैं.

पढ़ें  रिक्शा चालक ने खुद को लगाई आग, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

सीसीटीवी से निगरानी

इंडिया एक्सपो मार्ट के आसपास 45 सीसीटीवी कैमरे से पैनी नजर रखी जाएगी. इसके लिए नासा पार्किंग गोलचक्कर और एक्सपो मार्ट के चारों तरफ प्रवेश द्वारों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया भी जाएगा, जहां से हर पल निगरानी की जाएगी. इसकी मदद से पार्किंग स्थल, वाहनों की आवाजाही सहित अन्य गतिविधियों की बराबर निगरानी की जाएगी. लगभग 15 डार्क स्पॉट चिन्हित किए गए हैं यहां पर लाइटें लगाई जा रही है.

साफ-सफाई के लिए अभियान

साथ ही आगंतुकों को ट्रैफिक व्यवस्था के बारे में जानकारी देने के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगाए जा रहे हैं. इसकी अतिरिक्त बारिश के चलते ग्रेटर नोएडा में सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं, उनको रिपेयर किया जा रहा है. सेंट्रल वर्ज को पेंट करके चमकाया जा रहा है. हरियाली और साफ-सफाई को दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment