ग्रेटर नोएडा में CNG का संकट, परिवहन और उद्धोग परेशानी में

Sanchar Now
4 Min Read

ग्रेटर नोएडा। परिवहन साधनों को बेहतर संचालन के लिए बेहद जरूरी सीएनजी ईंधन की आपूर्ति जिले में बीते चार दिनों से प्रभावित हो रही है। प्रशासन को भी आईजीएल प्रबंधन ने अधर में रखा और जानकारी नहीं दी तो हारकर डीएम मनीष कुमार वर्मा को आईजीएल प्रबंधन को गुरुवार को पत्र लिखना पड़ा।

हाल यह है कि प्रबंधन की तरफ से पत्र का अभी तक जहां जवाब नहीं दिया गया है। वहीं स्थिति यह है कि रात 10 बजे के बाद प्रबंधन सीएनजी की आपूर्ति पेट्रोलपंप को नहीं दे रहा। जिससे औद्यौगिक क्षेत्र, बड़े वाहनेां, घरेलू चार पहिया वाहनों के संचालन पर प्रभाव पड़ रहा है।

जनपद में बड़े व छोटे वाहनों को सीएनजी ईधन उपलब्ध हो इसके लिए अलग से 26 सीएनजी पंप व 44 ऐसे पेट्रोल पंप हैं जहां पर सीएनजी की उपलब्धता की गई है। बीते चार दिनों से जिले में नोएडा, ग्रेटर नोएडा सहित अन्य क्षेत्रों में सीएनजी की आपूर्ति बाधित हो रही है।

शहर के उद्योग विहार स्थित इंडियन आयल के अपने पेट्रोल पंप पर सीएनजी फिलिंग स्टेशन भी है जहां पर बताया गया कि रात 10 बजे के बाद सीएनजी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसके पीछे आईजीएल प्रबंधन ने कोई जानकारी नहीं दी है। सीएनजी न मिलने से बड़े ट्रक व अन्य औद्योगिक वाहन सड़क पर ही खड़े किए जा रहे हैं।

इसके पीछे के कारणों को जिला प्रशासन के स्तर पर जिला पूर्ति अधिकारी ओमहरि उपाध्याय ने डीएम मनीष कुमार वर्मा को जानकारी दी तो पता चला कि 20 प्रतिशत सीएनजी जिले को कम मिल रही है।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में गुंडागर्दी की हद, बूम बैरियर तोड़कर टोलकर्मी की पिटाई

इसके पीछे तकनीकि या व्यवहारिक कारण क्या हैं इनकी जानकारी अभी तक नहीं मिली। डीएम ने जरूर सीएनजी की कमी की बात सामने आने व शिकायत का हवाला देते हुए आईजीएल प्रबंधन को गुरुवार को

पत्र लिखकर आपूर्ति 24 घंटे करने के लिए कहा है लेकिन इसके बाद भी आपूर्ति पटरी पर नहीं आ सकी है। रात में जहां आपूर्ति बाधित है तो दिन में पूरा प्रेशर नहीं मिल पा रहा है।

चार नोजल, छोटा कंप्रेशर में नहीं मिल रहा पूरा प्रेशर

उद्योग विहार स्थित इंडियन आयल के पेट्रोल व सीएनजी पंप पर जागरण ने पड़ताल की तो पता चला कि यहां पर सीएनजी के चार नोजल लगाए गए हैं लेकिन प्रेशर पूरा नहीं मिल रहा। मैनेजर ललित मिश्रा ने बताया कि कंप्रेशर काफी छोटा है जबकि नोजल की संख्या को देखते हुए आईजीएल को चाहिए कि बड़ा कंप्रेशर लगाए। यहां पर रात में बड़े वाहनों का दवाब काफी अधिक रहता है। चार दिनों से रात 10 बजे के बाद सीएनजी की आपूर्ति न मिलने से ट्रक सड़क पर ही खड़े हो जाते हैं।

क्या बोले इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव

सीएनजी की कमी व रात में 10 बजे के बाद आपूर्ति में बाधा आने की खबरों के बाद इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव विशारद गौतम ने कहा कि निश्चित तौर पर यह औद्यौगिक क्षेत्र पर प्रभाव पड़ रहा है। रात में बड़े वाहनों से ही माल का परिवहन होता है ऐसे में सीएनजी नहीं मिलने से आर्थिक तौर पर व्यापारियों को ही नुसान उठाना पड़ेगा। प्रशासन को चाहिए कि जल्द से जल्द इस दिशा में कार्रवाई की जाए।

सीएनजी की आपूर्ति कब से बाधित है इसकी कोई जानकारी हमारे पास नहीं है। मैं अवकाश पर बीते दिनों से था आज ही आया हूं। जानकारी करके अधिकारियों से इस विषय में बता सकूंगा। डीएम के पत्र की भी जानकारी मेरे संज्ञान में नहीं है और न ही किसी ने बताया है।

अमनदीप सिंह, वाइस प्रेसीडेंट, आईजीएल।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment