‘कैमरे के सामने आकर मुस्कुराओ…’, उत्तरकाशी में 10 दिन से सुरंग में फंसे मजदूरों का ऐसे बढ़ाया जा रहा हौसला

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी सुरंग हादसे में आज दसवें दिन रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मंगलवार को अधिकारियों और बचाव दल को बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। पिछले नौ दिन से सुरंग के अंदर फंसे श्रमिकों की पहली तस्वीर आज सामने आई है।

आज बचाव दल ने सुरंग में फंसे मजदूरों तक एंडोस्कोपी प्लेकसी कैमरा भेजकर उनकी बात परिजनों से कराई है। इस कैमरे से टनल के अंदर फंसे मजदूर दस दिन बाद पहली बार नजर आए। अंदर सभी मजदूर सुरक्षित हैं और बातचीत करने में सक्षम हैं।

वीडियो में दिखे 41 मजदूर

आज इस रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली है। पिछले दस दिन से फंसे मजदूरों को आज पहली बार एंडोस्कोपी प्लेकसी कैमरे के जरिए देखा जा सका है। मजदूरों को न सिर्फ देखा जा सका है, बल्कि उनसे बात भी की गई।

एक लोहे की पाइप ने डाली श्रमिकों में जान

बता दें कि मलबे के बीच से डाले गए 57 मीटर लंबे और छह इंच मोटे स्टील के पाइप ने इन श्रमिकों की जिंदगी बचा दी है। इस पाइप के जरिए मजदूरों तक खाना पहुंचाया जा रहा है। सोमवार को इसी पाइप के जरिए सोया बड़ी व मटर युक्त मूंग दाल की खिचड़ी और केला खाने को दिया गया और मंगलवार को इसी पाइप से उन्हें नाश्ता भी पहुंचाया गया है।

पढ़ें  शर्मनाक: सावन के पहले सोमवार को मंदिर में जल चढ़ाने गई थी किशोरी, पुजारी ने कर दी छेड़छाड़; हुआ बवाल-मुकदमा दर्ज
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment