Confirm! प्रेग्नेंट हैं Anushka Sharma, वायरल वीडियो में पहली बार साफ दिखा एक्ट्रेस का बेबी बंप, फैंस बोले- ‘छोटा विराट आने वाला है…’

Sanchar Now
3 Min Read

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली वैसे तो अपने रिश्तों को लेकर बहुत पर्सनल रहते हैं। दोनों के बारे में अक्सर किसी न किसी तरह की अफवाहें फैलाई जाती हैं, लेकिन वह इसपर ध्यान देते हुए मस्त अपनी लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। लेकिन अब खबर है कि विराट और अनुष्का के घर दोबारा किलकारी गूंजने (Anushka Sharma Pregnant) वाली है। हालांकि काफी समय से अनुष्का के दोबारा मां बनने की खबरें सुर्खियों में चल रही थीं, लेकिन कपल ने हमेशा इस बात का खंडन किया है। हालांकि अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अनुष्का को ढीले-ढाले कपड़ों में बेबी बंप छिपाते देखा जा रहा है। इसके बाद उनके दोबारा से मां बनने के कयास और तेज हो गए हैं।

वीडियो ने लगाई मुहर

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में काफी हद तक अनुष्का का बेबी बंप नजर आ रहा है। जिस तरह से विराट ने अनुष्का का हाथ थामा है और वह चल रही हैं, उस हिसाब से तो इन खबरों पर मुहर लगती सी दिख रही है। बता दें कि कुछ दिन पहले भी अनुष्का की दूसरी प्रेग्नेंसी (Anushka Sharma Pregnant) की खबरें तेजी से सामने आई थीं, लेकिन अभी तक कपल ने इस बात पर आधिकारिक रूप से मुहर नहीं लगाई है।

‘100 प्रतिशत हैं प्रेग्नेंट’

हालांकि वीडियो देखने के बाद लोगों ने अनुष्का की प्रेग्नेंसी की खबरों को कन्फर्म किया है। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘क्या बच्चा होने वाला है?’ दूसरे ने कमेंट किया, ‘100 प्रतिशत प्रेग्नेंट हैं।’ एक नेटिजन ने तारीफ की कि कैसे विराट और अनुष्का ने प्रेग्नेंसी की घोषणा नहीं की है। वही एक और फैन ने कहा, ‘ओह…अनुष्का पहले से ही प्रेग्नेंट हैं। मैं इतनी छोटी हूं कि मैं अपनी प्रेग्नेंसी में पेंगुइन की तरह दिखती थी।’

पढ़ें  कोहली के शतक पर भारी पड़ा गिल का सैकड़ा, आरसीबी बाहर, मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में

पहले भी दिखा बेबी बंप

बता दें कि अनुष्का शर्मा अक्सर अपने पति को स्टेडियम में सपोर्ट करती हुई देखी जाती हैं। बीते 14 अक्टूबर को भी वह स्टेडियम में मच देखने पहुंचीं थीं। इस दौरान भी अनुष्का का बेबी बंप दिख रहा था, हालांकि उन्होंने इसको सफेद कलर की लूज ड्रेस से काफी हद तक कवर करने की कोशिश की थी। वहीं 11 जनवरी 2021 के अनुष्का ने बेटी वामिका को जन्म दिया था। कपल अपनी बेटी की प्राइवेसी को लेकर बहुत सतर्क रहता है। वह उसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करते हैं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment