‘अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश, इसमें LG सक्सेना भी शामिल’; मंत्री आतिशी का गंभीर आरोप

Sanchar Now
4 Min Read

दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सेहत को लेकर छिड़ा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए आजादी से पहले अंग्रेजों की गुलामी के दिनों को याद करते हुए गहरी साजिश का आरोप लगाया है.

दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार हुआ होगा कि ज्यूडीशियल कस्टडी में किसी व्यक्ति को उनकी दवाई लेने से रोका जा रहा है. यह व्यक्ति कोई गैंगस्टर, कोई लूटेरा नहीं बल्कि बहुमत से चुना गया 3 बार का मुख्यमंत्री है. 30 साल से उन्हें शुगर है, डॉक्टर ने इन्सुलिन प्रेसक्राइव किया हुआ है, लेकिन भाजपा और केंद्र सरकार उन्हें साजिशन इन्सुलिन देने से मना कर रहे हैं, आज ED और केंद्र सरकार सीएम केजरीवाल की इन्सुलिन दिए जाने का कोर्ट में विरोध कर रही थी.

आजादी से पहले ऐसे मामले सुने जाते थे. कैदियों को प्रताड़ित किए जाने के ऐसे ही मामलों में भगत सिंह ने जेल में भूख हड़ताल की थी. आज पीएम मोदी वही कर रहे हैं जो अंग्रेज करते थे, अपने विरोधियों के लिए जेल में खाना और दवाई नहीं पहुंचने दे रहे हैं.

आतिशी ने ईडी की कार्रवाई पर उठाया सवाल

कोर्ट में ED ने एक ईमेल पेश किया है जो तिहाड़ प्रशासन से आया है. किस लिगल प्रोविज़न के तहत तिहाड़ प्रशासन ने ये पूरी जानकारी ED को भेजी है. जेल में कोई भी कोर्ट की कस्टडी में रहता है. ED का काम मनी लोंड्रिंग की जांच करना है. क्या अरविंद केजरीवाल की रोटी में कैश मिलाया गया था, क्या चाय के स्विटनर की जगह 45 करोड़ रुपए मिलाए गए थे, जो ED ने यह जानकारी जेल प्रशासन से ली.

पढ़ें  सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर रेप के आरोप में गिरफ्तार, पुलिस ने बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस से उठाया; जानें पूरा मामला

आज इस साजिश में प्रधानमंत्री मोदी और LG वीके सक्सेना भी शामिल हैं. आज तिहाड़ प्रशासन की तरफ से जो वकील कोर्ट में पेश हुए, वे दोनों ही उपराज्यपाल दफ्तर के स्पेशल काउंसिल हैं. उन्हें आज उपराज्यपाल ने अरविंद केजरीवाल की इन्सुलिन का विरोध करने के लिए भेजा.

अनुराग ठाकुर के बयान पर किया पलटवार

आतिशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किस हद तक गिर सकती है यह अचंभित करता है. आप एक लोकप्रिय मुख्यमंत्री छोड़िए, बेसिक सभ्यता सिखाती है कि आप किसी के भी स्वास्थ्य का मजाक नहीं उड़ा सकते हैं. मैं यह जानना चाहूंगी कि अनुराग ठाकुर ने अपने परिवार से क्या सीखा है.

नवरात्र में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अंडा खाने के सवाल पर आतिशी ने कहा कि यह गलत सूचना है. अरविंद केजरीवाल नवरात्र में अंडे नहीं खाते हैं. 8 अप्रैल तक ही इन्हें नाश्ते में अंडे दिए गए. उसके बाद उपमा आदि दिया गया. यह भाजपा के झूठ का पुलिंदा है कि सीएम के खानपान और दवाइयों पर राजनीति कर रहे हैं. भाजपा वाले जितना गिरेंगे, जितना अरविंद केजरीवाल पर हमला करेंगे, उतना ही लोग हमें जिताएंगे.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment