भ्रष्टाचारियों भारत छोड़ो के नारे के साथ सदर तहसील में करप्शन फ्री इंडिया का हल्ला बोल प्रदर्शन

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा। 8 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी द्वारा दिए गए “अंग्रेजों भारत छोड़ो” नारे की याद में, करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने मंगलवार को गौतम बुद्ध नगर की सदर तहसील पर “भ्रष्टाचारियों भारत छोड़ो” के नारे के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी प्रेम प्रधान के नेतृत्व में हुआ, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

दरअसल, संगठन की आवाज अब तेज हो रही है और जनता में यह संदेश जा रहा है कि यदि भ्रष्टाचार नहीं रुका, तो आंदोलन और बड़ा होगा। धरने की अध्यक्षता बाबा घम्मी सिंह गुर्जर ने की और संचालन मास्टर दिनेश नागर ने किया। इस दौरान संगठन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार प्रतीत सिंह चौहान को सौंपते हुए सदर तहसील में फैले भ्रष्टाचार पर कठोर कार्रवाई की मांग की।

संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय व आलोक नागर ने कहा कि किसानों की मुआवजा फाइल, वारिसान दाखिल-खारिज, कूरेबंदी जमीन की पैमाइश जैसे कार्यों में तहसील कर्मियों द्वारा रिश्वत की खुलेआम मांग की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि लेखपालों व वरिष्ठ अधिकारियों की मिलीभगत से किसानों का शोषण हो रहा है, और काम न करने की एवज में पैसे मांगे जा रहे हैं।

जिलाध्यक्ष (युवा) गौरव भाटी ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन जिले भर में बड़ा आंदोलन करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि अगस्त क्रांति सप्ताह के दौरान संगठन जिले के विभिन्न सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से प्रदर्शन करेगा।

पढ़ें  नैनीताल बैंक ठगी का मास्टरमाइंड निकला भाजयुमो का दादरी नगर अध्यक्ष; आरोपी गिरफ्तार, CA भाई फरार

इस हल्ला बोल प्रदर्शन में आलोक नागर, बलराज हूंण, डॉ. दीपक कुमार शर्मा, प्रेमराज भाटी, कुलबीर भाटी, ब्रह्मा नागर, मलखान सिंह यादव, एडवोकेट विजय शर्मा, मोहित प्रधान, सूबेदार जगदीश नागर, नरेंद्र खटाना, लखमी पंडित, रत्नपाल नागर, योगेश भाटी, हरेंद्र कसाना, लव यादव, केशव नागर, रविंद्र बरसात, नवीन भाटी, पवन यादव, नीरज भाटी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment