विजय सेल्स द्वारा ग्राहकों के शोषण के विरोध में करप्शन फ्री इंडिया का जोरदार प्रदर्शन

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के अल्फा वन सेक्टर की कमर्शियल बेल्ट में स्थित इलेक्ट्रिक स्टोर विजय सेल्स द्वारा ग्राहकों के साथ लगातार किए जा रहे शोषण के विरोध में रविवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने स्टोर के गेट पर किया। विजय सेल्स द्वारा लगातार ग्राहकों को घटिया सामान बेचकर उनका शोषण किया जा रहा है और शिकायत के बाद भी उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा रहा है।

 

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के अल्फा वन कमर्शियल बेल्ट में इलेक्ट्रिक स्टोर विजय सेल्स स्थित है जो एसी, फ्रिज, वाशिंग मशीन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचना है। जिससे सेक्टर बीटा वन निवासी नरेंद्र कपासिया ने एसी खरीदा था जिसने कुछ समय बाद ही काम करना बंद कर दिया। जिसकी शिकायत ग्राहक द्वारा लगभग डेढ़ महीने पूर्व ईमेल, कस्टमर केयर और स्टोर पर जाकर दर्ज कराई गई लेकिन ग्राहक का एक आज तक ठीक नहीं किया गया है। ग्राहक द्वारा इतनी भीषण गर्मी में स्टोर पर दर्जनों चक्कर लगाने के बाद भी स्टोर के कर्मचारियों के द्वारा विभिन्न प्रकार से शोषण करते हुए अभद्रता की जा रही है।

चौधरी प्रवीण ने बताया कि इसके साथ ही दूसरे ग्राहक संजीव वर्मा द्वारा 10 दिन पूर्व के एसी खरीदा गया। जिसने लगने के दो दिन बाद ही काम करना बंद कर दिया। आज विजय सेल्स द्वारा ऐसी ही समस्याओं के प्रकरण में प्रदर्शन के दौरान दर्जनों लोगों की शिकायत मिली है। जिन्होंने बताया कि विजय सेल्स द्वारा बेचा जा रहा सामान बहुत घटिया किस्म का है। आंदोलन के दौरान संबंधित थाने की पुलिस द्वारा मध्यस्थता के दौरान स्टोर मैनेजर के द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि आज शाम तक खराब इलेक्ट्रिक सामान को बदल जाएगा तथा कुछ को ठीक भी कर दिया जाएगा।

पढ़ें  कलेक्शन एजेंट से 9 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा करते हुए की लूट की रकम बरामद

इस प्रदर्शन के दौरान संगठन से मास्टर दिनेश नागर, बलराज हूंण, राकेश नागर, गौरव भाटी, राम नागर, सूबेदार बालेश्वर नागर, टीटू भाटी व पिंटू मास्टर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment